UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand board exam news: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र भी जरूरी
1 min read
Uttarakhand board exam news : बोर्ड परीक्षा में अब पहचान पत्र लाना भी जरूरी..
Uttarakhand board exam news: identity card also mandatory with admit card during paper 2026 breaking update today : उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को अब अपने प्रवेश पत्र के साथ अनिवार्य रूप से वैध पहचान पत्र भी लाना होगा। दरअसल इस संबंध में बोर्ड सचिव ने बीते गुरुवार को निर्देश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Board exam: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में रुपए रखने पर सख्त कार्रवाई
बता दें बीते दिनों हरिद्वार जिले के एक परीक्षा केंद्र पर आठ छात्रों के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा देने पहुंच गए थे। इस गंभीर मामले के बाद उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद ने कड़ा कदम उठाते हुए अब केवल प्रवेश पत्र के आधार पर केंद्र में प्रवेश करने पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं बल्कि अब छात्र छात्राओं को वैध आईडी भी साथ ले जानी होगी ताकि बोर्ड परीक्षा में फोटो बदलकर फर्जीवाड़ा ना किया जा सके।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पहचान पत्र लाना हुआ अनिवार्य ( Uttarakhand board exam news today)
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी की ओर से आदेश जारी करते हुए स्पष्ट रूप से कहा गया है की परीक्षा केंद्रो पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र या पहचान पर जरा भी संदेह होता है तो आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र से इसकी पुष्टि अनिवार्य रूप से की जाए। उनका कहना है की पहचान पत्र स्पष्ट न होने की स्थिति में परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है ताकि फर्जीवाडे पर लगाम लगाई जा सके।
