Connect with us
Dehradun News‌ live today: Police Probe After Two muslim youth Found with girl in Prem Nagar
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun News live today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: देहरादून में युवती के साथ मिले दो मुस्लिम युवकों पर हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: देहरादून में युवती के साथ मिले दो मुस्लिम युवकों पर हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

1 min read

देहरादून के प्रेमनगर में युवती के साथ दो युवकों के मिलने पर हंगामा, नाम और पहचान को लेकर उठे सवाल Dehradun News Live today

Dehradun News Live today देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में रविवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों को सूचना मिली कि विंग नंबर-7 स्थित एक मकान में एक युवती के साथ दो युवक मौजूद हैं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और मकान की घेराबंदी कर दी। इस दौरान दोनों युवकों को बाहर निकालकर उनसे पूछताछ की गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। देर रात तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई थी। वही इस मामले में बताया जा रहा है कि युवती पहाड़ से पढ़ाई के लिए देहरादून आई थी। युवती ने बजरंग दल को बताया की उसे पार्टी करने के बहाने घर पर बुलाया गया और उसके साथ जबरदस्ती की, चीख पुकार की आवाज सुनाई देने के बाद बजरंग दल को सूचित किया गया। युवती नर्सिंग की छात्रा बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :Dehradun: देहरादून में युवक को बंधक बनाकर दी अमानवीय यातनाएं, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पूछताछ के दौरान नाम और पहचान को लेकर विवाद (Identity Verification)

पंजाबी समाज प्रेमनगर के अध्यक्ष अमित भाटिया (मोनू) ने बताया कि पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम अमन कुमार बताया, लेकिन जब उसका पहचान पत्र देखा गया तो उसमें नाम अमन कुरैशी दर्ज था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की।

निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग (Police Investigation)

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की पहचान छिपाने, गलत जानकारी देने या किसी अन्य अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की है और मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: नैनीताल हादसा 3 वर्षीय बच्चे गौरांत की होटल की बालकनी से गिरकर मौत…

लोगों से सतर्क रहने की अपील (Dehradun Latest News)

इस घटनाक्रम के बाद पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उनकी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top