Connect with us
Uttarakhand bomb blast threat: 2 more courts threatened now Dehradun and Haridwar on radar breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो (Uttarakhand bomb blast threat)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand bomb blast threat: 2 और कोर्ट को बम से उड़ानें की धमकी अब देहरादून हरिद्वार रडार पर

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand bomb blast threat: 2 और कोर्ट को बम से उड़ानें की धमकी अब देहरादून हरिद्वार रडार पर

1 min read

Uttarakhand bomb blast threat: देहरादून और हरिद्वार जिला कोर्ट को बम से उडाने की मिली धमकी, न्यायालय परिसर में मचा हड़कंप..

Uttarakhand bomb blast threat: 2 more courts threatened now Dehradun and Haridwar on radar breaking news today: उत्तराखंड के न्यायालयों को लगातार बम से उडाने के धमकी भरे मेल प्राप्त हो रहे हैं ,जिनका सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच नैनीताल और उत्तरकाशी की जिला कोर्ट के बाद अब देहरादून और हरिद्वार के जिला कोर्ट को भी बम से उडाने की धमकी मिली है। बताते चले आज बुधवार को तीसरे दिन देहरादून जिला न्यायालय को बम से उडाने की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand samachar today: उत्तराखण्ड कोर्ट को बम से उड़ानें की धमकी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

बता दें आज बुधवार को राजधानी देहरादून के जिला न्यायालय को बम से उडाने की धमकी मिली है। जिला जज कार्यालय की ओर से इस आशय की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई है। पुलिस ने न्यायालय परिसर में चेकिंग बढ़ा दी है वही संदिग्ध वस्तु मिलने या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा गया है। इसके अलावा हरिद्वार जिला न्यायालय को बम से उडाने की धमकी के बाद पुलिस ने परिसर खंगाला वहीं बम निरोधक दास्ता मुस्तैद रहा। जिला न्यायालय हरिद्वार की आधिकारिक ईमेल पर मंगलवार को धमकी भरा मेल आने से हड़कंप मच गया था। न्यायालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक पत्र भी भेजा गया है। इसके बाद आज सुबह से ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते के टीमों ने जिला न्यायालय परिसर में डेरा डाल लिया है, वहीं कोने-कोने पर सघन चेकिंग की जा रही है।

उत्तराखंड के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला जारी

गौर हो बीते दो दिनों में उत्तरकाशी ,हरिद्वार ,टिहरी रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिला न्यायालय को बम से उडाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि धमकियों के बीच बीते मंगलवार को उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण हो चुके हैं। बताया जा रहा धमकी जिस मेल से मिली है उसके पीछे शुरुआती जांच में पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है। खबर फैलने के बाद से लोगों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है जिसके कारण देहरादून कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top