Connect with us
Uttarakhand breaking news: Champawat SOG Girish Bhatt Dies After Collapsing During Gym Workout
Image : social media ( Champawat Breaking News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: चंपावत के एसओजी जवान गिरीश भट्ट की जिम में एक्सरसाइज के दौरान मौत

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Uttarakhand news: चंपावत के एसओजी जवान गिरीश भट्ट की जिम में एक्सरसाइज के दौरान मौत

1 min read

Uttarakhand breaking news: Champawat SOG Girish Bhatt Dies After Collapsing During Gym Workout: जिम में एक्सरसाइज करते हुए गिरा एसओजी जवान, हार्ट अटैक से गई जिंदगी

Uttarakhand breaking news: Champawat SOG Girish Bhatt Dies After Collapsing During Gym Workout  : हार्ट अटैक युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक तेजी से पैर पसार रहा है, जिसके चलते अभी तक कई सारे लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर चंपावत जिले से सामने आ रही है जहां पर जिम में व्यायाम करते समय अचानक उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल एवं एसओजी के जवान की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :AgniVeer recruitment 2026: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी रानीखेत में

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ और वर्तमान में चंपावत जिले के बनबसा भजनपुर निवासी 38 वर्षीय गिरीश भट्ट एसओजी जवान थे। गिरीश पिछले तीन वर्ष से जिम में व्यायाम करते आ रहे थे जो अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग थे। बीते शुक्रवार की दोपहर वह रोजाना की तरह जिम गए जहां पर उन्होंने व्यायाम किया। व्यायाम करते हुए अचानक से उनकी तबीयत और वो नीचे जमीन पर गिर गए।

यह भी पढ़े :Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट फैसला, उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य समान वेतन

गिरीश की मौत से हर कोई दुखी, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया (champawat news today) champawat breaking news)

जवान की तबीयत बिगड़ता देख अन्य मौजूद लोगों ने आनन फानन में उन्हें उधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने गिरीश को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की मानें तो गिरीश की मौत प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकना माना जा रहा है। गिरीश की मौत के बाद से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताते चले गिरीश की पत्नी गृहणी है जिनके दो पुत्र हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है गिरीश एक मेहनती और तेज दिमाग वाले जवान थे जिनकी मौत के बाद से हर कोई स्तब्ध है। गिरीश कई केसों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top