UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Kamal dhyani janakpuri accident Pauri: पौड़ी के कमल ध्यानी की जनकपुरी हादसे में गई जिंदगी
1 min read
kamal dhyani janakpuri accident Pauri : सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ा कमल ध्यानी , परिजनो मे मचा कोहराम …
kamal dhyani janakpuri accident Pauri Garhwal died delhi bike fell into open drain uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड समेत देशभर मे अक्सर सिस्टम की लापरवाही की खबरें सामने आती रहती है, इतना ही नहीं बल्कि इन लापरवाह सिस्टम की वजह से अभी तक कई सारे लोग अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है, जहां पर उत्तराखंड का एक युवक सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ा है। युवक की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Dehradun roadways bus accident HRTC: देहरादून में रोडवेज बस नदी में गिरी, 3 की मौत कई गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौडी जिले के पोखरा के रहने वाले 25 वर्षीय कमल ध्यानी पुत्र नरेश ध्यानी वर्तमान में दिल्ली के कैलाशपुरी के निवासी थे , जो कई वर्षों से अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे। कमल रोहिणी स्थित एक प्राइवेट बैंक में नौकरी कर अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे थे। दरअसल बीते गुरुवार की रात कमल छुट्टी होने के बाद घर के लिए अपनी बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही कमल की बाइक दिल्ली के जनकपुरी स्थित जोगिंदर सिंह मार्ग पर पहुंची तो दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पाइपलाइन के लिए खोदे गए करीब 20 फीट के गहरे गड्ढे मे रात के अंधेरे में गिर गई। सिस्टम की लापरवाही के चलते बिना चेतावनी के खुला छोड़े गए गड्ढे ने कमल की जिंदगी छीन ली।
तीन साल पहले जन्मदिन पर खरीदी थी बाइक
बताया जा रहा है कि जिस बाइक पर कमल सवार थे वह उन्होंने 3 साल पहले अपने जन्मदिन पर खरीदी थी। कमल को बाइक राइडिंग का बेहद शौक था जिसके लिए उन्होंने हेलमेट भी आनलाइन मँगवाया था। जानकारी मिली है कि घर लौटने के दौरान कमल की लगातार अपने परिजनों से बातचीत हो रही थी ,लेकिन जब पूरी रात गुजरने के बाद कमल वापस घर नहीं लौटे तो उनके परिजन चिंतित हो गए ,जिन्होंने रात भर उनकी तलाश की लेकिन कहीं कमल का सुराग नही लगा। वहीं बीते शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस प्रशासन ने कमल के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद कमल के परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे ,जहां पर उन्होंने कमल को बाइक के साथ गड्ढे में गिरा हुआ देखा जिससे उन्हे गहरा सदमा लगा। आशंका जताई जा रही है कि अंधेरे में गड्ढा नजर ना आने के कारण कमल बाइक समेत उसमें गिर गए और बाहर नहीं आ सके।
दोस्त ने जताई ह्त्या की आशंका
कमल के दोस्त ने बताया कि हम थाने गए हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई दबाव बनाने के बाद यहां की लोकेशन ट्रेस की हम सभी लोग कई थाने पूरी रात घूमते रहे लेकिन पुलिस वालों ने कमल को ढूंढने की जिम्मेदारी नही उठाई, अगर उन्होंने रात में उसे ढूंढा होता तो शायद उसकी जान बच जाती। कमल के दोस्त का कहना है की घटनास्थल पर बैरिकेट्स नहीं थे दूसरी तरफ बैरिकेड लगे थे। रात में इस गड्ढे को चेक किया गया था जहाँ पर कुछ नही था। कमल के दोस्त ने कमल की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरी मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ है।
तीन इंजीनियरों पर गिरि गाज
बताते चलें घटना के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में नजर आई है, जिन्होंने तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है वहीं उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
