Connect with us
Haridwar News Hindi husband wife case uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Haridwar News Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand breaking news: हरिद्वार में पत्नी ने पति को हमेशा के लिए सुला दिया..

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand breaking news: हरिद्वार में पत्नी ने पति को हमेशा के लिए सुला दिया..

1 min read

Haridwar News Hindi: पत्नी के अवैध संबंध में रोडा बने पति की ह्त्या, शराब में मिलाई नींद की गोली, फिर तकिये से मुंह दबाकर की हत्या, नाबालिक बेटी भी जुर्म में शामिल

Haridwar News Hindi husband wife case uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर एक पत्नी ने अपने पति को शराब में मिलाकर पहले नींद की गोली दी उसके बाद तकिए से उसका मुंह दबाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी महिला ने अपने पति की मौत को आत्महत्या बताया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला समेत उसकी नाबालिक बेटी को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े :Big Breaking Himachal kullu traveller accident: कुल्लू में ट्रैवलर गिरा खाई में 3 की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लाहडपुर की निवासी पूजा ने बीते 2 अप्रैल को अपनी बेटी के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन को सूचना दी, कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची, जहां पर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आया जिसके बाद पोस्टमार्टम की जांच शुरू की गई।

बबलू के भाई राजू ने बबलू की पत्नी समेत अन्य की करवाई थी रिपोर्ट दर्ज ( haridwar crime news today) 

बबलू की मौत के बाद बबलू के भाई राजू ने पूजा उसकी नाबालिक बेटी और बिजनौर के कोहरपुर मंडावर निवासी मोंटी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच पड़ताल शुरू हुई तो सामने आए तथ्यों के आधार पर बबलू के बच्चों से पूछताछ की गई, तब उसके बेटे ने बताया कि मां पूजा और बहन ने पिता की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े :Maruti Suzuki sales 2026: मारुति की इन 2 कारों की ताबड़तोड़ बिक्री, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

मां बेटी ने कबूल किया जुर्म (Haridwar News Hindi news) 

इसके बाद दोनों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बबलू की हत्या का जुर्म कबूल किया ,जिसके आधार पर बीते शुक्रवार को दोनो को हिरासत में लिया गया। इतना ही नहीं बल्कि घटना में प्रयुक्त सल्फास का पैकेट शराब का खाली पाउच, शराब पीने के लिए इस्तेमाल स्टील का गिलास दुपट्टा और तकिया भी बरामद किया गया।

पूजा के अवैध संबंध का पता लगने पर बनाई थी बबलू की हत्या की योजना (Pooja’s Affair news) 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बिजनौर के निवासी मोंटी और नाबालिक बेटी का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसका पता बबलू को चल गया था, जो शराब पीकर उन्हें मारता था इसलिए दोनों मां बेटी ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 1 अप्रैल की रात उसने पहले शराब में नींद की दवाई दी फिर बबलू के सोने के बाद चारपाई में दुपट्टे से उसके हाथ पैर बांधे तथा तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े :PM Modi Uttarakhand visit: PM मोदी का उत्तराखंड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन, योगी भी हो सकते हैं शामिल

बबलू के आत्महत्या की रची झूठी कहानी (Bablu murder case today) 

इसके साथ ही शव को दूसरे कमरे की चारपाई में लाकर मुंह में सल्फास का घोल डालकर कमरे को बंद कर दिया गया। 2 अप्रैल की सुबह उसने बबलू के रात में झगड़ा करने के बाद कहीं चले जाने और खुद ही जहर खाकर आत्महत्या करने की कहानी रची।

आरोपी महिला व बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( haridwar news live ) 

पुलिस प्रशासन ने आरोपी महिला और उसकी बेटी के खिलाफ धारा 103 (1), 61(2), 238 BNS के तहत कार्यवाही की है जिन्हें अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं महिला के प्रेमी और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन से जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top