Connect with us
Dehradun ITBP Soldier Suicide Case Uttarakhand breaking News Hindi
Image : सांकेतिक फोटो (Uttarakhand breaking news Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand breaking news: देहरादून में आईटीबीपी जवान ने जीवन लीला कर दी समाप्त

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand breaking news: देहरादून में आईटीबीपी जवान ने जीवन लीला कर दी समाप्त

1 min read

Uttarakhand breaking news Hindi: आईटीबीपी जवान ने की खुदकुशी, 2 महीने पहले ही किया था ज्वाइन..

Dehradun ITBP Soldier Suicide Case Uttarakhand breaking News Hindi: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर तैनात आईटीबीपी के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Silent Attack News Today: नाश्ता करते समय सीने में उठा दर्द 20 वर्षीय केशु की साइलेंट अटैक से मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राजस्थान के दौसा भौबता बसवा के रहने वाले 38 वर्षीय चेतराम मीणा यूनिट 14 पिथौरागढ़ में ITBP मे कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। दरअसल चेतराम पुत्र राम फल मीणा 2 महीने पहले ही पिथौरागढ़ से ट्रांसफर होकर देहरादून के मसूरी ड्यूटी पर आए थे। बीते मंगलवार को चेतराम ने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जहां पर उन्होंने घटना की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि चेतराम मीणा ने जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। चेतराम ने ऐसा अनुचित कदम क्यों उठाया है इसकी जांच भी जारी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top