Connect with us
Silent Attack News Today: 20-year-old Keshu Jain died while eating breakfast in Chhatarpur, Madhya Pradesh viral live update DevBhoomi darshan
Image : social media ( Silent Attack News Today)

Home / Highlights / Silent Attack News Today: नाश्ता करते समय सीने में उठा दर्द 20 वर्षीय केशु की साइलेंट अटैक से मौत

Highlights देवभूमि दर्शन

Silent Attack News Today: नाश्ता करते समय सीने में उठा दर्द 20 वर्षीय केशु की साइलेंट अटैक से मौत

1 min read

Silent Attack News Today: दुकान खोलते समय युवक के सीने मे उठा दर्द, साइलेंट अटैक से गई जिंदगी, बुझ गया घर का इकलौता चिराग..

Silent Attack News Today: 20-year-old Keshu Jain died while eating breakfast in Chhatarpur, Madhya Pradesh viral live update DevBhoomi darshan: देशभर में साइलेंट अटैक से अभी तक कई सारे नौजवान युवा अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर मध्य प्रदेश से सामने आ रही है ,जहां पर साइलेंट अटैक से एक 20 वर्षीय नौजवान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Heart attack news today: 18 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से ग‌ई जिंदगी कर रही थी NEET की तैयारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र बड़कुल चौक का निवासी 20 वर्षीय केशु जैन पुत्र राकेश उर्फ बल्लू जैन बीते शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे नाश्ता करने के बाद दुकान खोलने पहुंचा। तभी दुकान खोलने के दौरान अचानक से केशु के सीने और पेट में तेज दर्द उठा। इसके बाद उसकी हालत को बिगड़ता देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तभी बीच रास्ते में केशु ने दम तोड़ दिया। केशु की मौत के बाद उसके परिजनो को गहरा सदमा लग गया।

साइलेंट अटैक से केशु की मौत

पास में मौजूद व्यापारी गुड्डा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि केशु अपनी मां के साथ मोनिका मैचिंग दुकान पर बैठता था। केशु घर का इकलौता चिराग था जो कॉलेज का छात्र था। केशु के परिजनों ने उसकी मौत का कारण साइलेंटअटैक बताया है, इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। परिवार के सदस्यों और कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोरोना महामारी के दौरान लगाई गई वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के कारण हाल ही के वर्षों में युवाओं में हार्ट अटैक और साइलेंट अटैक जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही है जिनकी जाँच होनी चाहिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top