Connect with us
Uttarakhand breaking news: Home Electrical Safety haldwani child lost life electric current from fridge
Image : सांकेतिक फोटो ( Home Electrical Safety)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: हल्द्वानी में फ्रिज के नीचे फंसी बॉल निकालने गया बच्चा, करंट लगने से मौत

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand news: हल्द्वानी में फ्रिज के नीचे फंसी बॉल निकालने गया बच्चा, करंट लगने से मौत

1 min read

Home Electrical Safety: करंट की चपेट में आने से 1 साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Uttarakhand breaking news Home Electrical Safety child lost Life due to electric current: छोटे बच्चों का ध्यान रखना कितना जरूरी होता है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि अक्सर खेल-खेल में वो घर पर रखे सामान से छेड़छाड़ करने के दौरान हादसों का शिकार तक हो जाते हैं।

ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है ,जहां पर फ्रिज के नीचे फंसी बॉल को निकालने के चक्कर में एक मासूम बच्चे की करंट की चपेट में आने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: नैनीताल में ऑनलाइन गेम का खौफनाक अंजाम, कर्ज में डूबे किशोर ने दी जान

Uttarakhand breaking news Home Electrical Safety child lost Life due to electric current

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी राजपुरा टनकपुर रोड (गौला गेट) निवासी 1 वर्षीय हस्सान पुत्र शुभहान बीते गुरुवार की देर शाम को घर में बॉल से खेल रहा था। इस दौरान परिवार के बाकी सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। तभी हस्सान की बॉल लुढ़ककर फ्रिज के नीचे चली गई। हस्सान ने बॉल को निकालने के लिए फ्रिज के नीचे हाथ डाला, इतने में ही फ्रिज से उतरे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

डॉक्टर ने बच्चे को किया मृत घोषित (nainital news today)Home Electrical Safety

बच्चे को करंट की चपेट में आता देख परिजनों ने तुरंत बिजली का कनेक्शन काटा और उसे फ्रिज से अलग किया। इसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे का शव देख परिजनों मे दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़े :Post Office New Rules : पोस्ट ऑफिस से डिपॉजिट और विड्रॉल के लिए PAN कार्ड अनिवार्य

घर के लाडले बेटे की मौत (nainital news today)

बताते चले मृतक बच्चा तीन भाई बहनों में सबसे छोटा और घर का लाडला था, जिसकी मौत के बाद से हर कोई स्तब्ध है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top