Connect with us
Uttarakhand breaking news: kainchi dham news today car caught fire kaladhungi road Nainital
Image : social media ( Kainchi Dham News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand breaking news: कालाढूंगी रोड पर कैंची धाम जा रही कार बनी आग का गोला

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand breaking news: कालाढूंगी रोड पर कैंची धाम जा रही कार बनी आग का गोला

1 min read

Uttarakhand breaking news: kainchi dham news today car caught fire kaladhungi road Nainital: कालाढूंगी नैनीताल रोड पर आग का गोला बनी कार, बाल बाल बचा देहरादून का परिवार

Uttarakhand breaking news: kainchi dham news today car caught fire kaladhungi road Nainital : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर चलती कार अचानक से आग का गोला बन गई। वो तो गनीमत रही कि कार चालक ने पहले ही स्थिति भांपते हुए कार को सड़क पर खड़ा कर दिया और सभी कार सवार बाहर निकल आए जिससे उनकी जिंदगी बच गई। आग इतनी भीषण थी कि बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news public holiday 2026: उत्तराखण्ड 28 म‌ई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के राजपुर रोड निवासी विनय थापा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नैनीताल जिले के कैंची धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी कार कालाढूंगी नैनीताल मोटर मार्ग पर घटगड और प्रिया बैंड के पास पहुंची तो उनकी कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति का अंदाजा लगते ही उन्होंने कार सड़क पर खड़ी की ओर परिवार समेत खुद बाहर निकल आए। इस दौरान कुछ ही पलों मे कार आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया वहीं दोनों ओर से वाहनों का लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखण्ड पुलिस का सिपाही नैनीताल में रिश्वत लेते गिरफ्तार

कार जलकर हुई राख (nainital news today)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व अग्निशमन दल की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीटिंग मानी जा रही है। बताते चलें गर्मियों में अक्सर पहाड़ी रास्तों पर लगातार चढ़ाई के कारण वाहनों के इंजन पर दबाव बढ़ने से ऐसे हादसे घटित हो जाते है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top