Connect with us
Pauri Garhwal school close leopard Guldar attack Pokhara block area uttarakhand breaking news
Image : सांकेतिक फोटो ( Pauri Garhwal school close)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: पौड़ी के पोखड़ा ब्लॉक के इन विद्यालयों में 6 अप्रैल तक अवकाश घोषित

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Uttarakhand news: पौड़ी के पोखड़ा ब्लॉक के इन विद्यालयों में 6 अप्रैल तक अवकाश घोषित

1 min read

Pauri Garhwal school close: पौड़ी गढ़वाल में नरभक्षी बाघ के खौफ से स्कूल बंद, छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला (Pauri Garhwal Guldar attack News School closed)

Pauri Garhwal school close leopard Guldar attack Pokhara block area uttarakhand breaking news: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में नरभक्षी बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गौरतलब हो कि बिते गुरुवार रात पोखडा ब्लॉक के चौबट्टाखाल इलाके में गुलदार ने 4वर्षीय मासूम बच्ची को अपना निवाला बनाया है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। पोखड़ा ब्लॉक के कोलाखाल क्षेत्र में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कुछ विद्यालयों में अस्थायी अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :Pauri Garhwal Guldar attack: पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल में गुलदार ने बच्ची को मार डाला…

किन क्षेत्रों में लिया गया निर्णय (Pauri Garhwal School Holiday Announcement)

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत आने वाले संकुल कोलाखाल क्षेत्र में यह निर्णय लागू किया गया है। बढ़ते खतरे को देखते हुए छात्र-छात्राओं को स्कूल आने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

इन स्कूलों में रहेगा अवकाश (Pauri Garhwal school close List)

खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा, मनोज कुमार जोशी के अनुसार न्याय पंचायत कोलाखाल के तहत संचालित

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटल्यूं

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मयलगांव

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटोटी

जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल

इन सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: हल्द्वानी में गेहूं की कटाई के दौरान 11 साल के मासूम की गई जिंदगी

प्रशासन का बयान और सख्त निर्देश ( Pauri Garhwal Guldar attack)

उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने बताया कि क्षेत्र में मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला पूरी तरह छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता (Pauri Garhwal news)

नरभक्षी बाघ के बढ़ते खतरे के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। स्कूलों में अवकाश का यह निर्णय भी इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top