Connect with us
Uttarakhand breaking news: Schools Closed for Two Days in Pauri Amid Leopard Guldar Fear
Image : सांकेतिक फोटो (Pauri School close news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri School close news गुलदार की दहशत: पौड़ी के 12 स्कूलों में दो दिन का अवकाश

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri School close news गुलदार की दहशत: पौड़ी के 12 स्कूलों में दो दिन का अवकाश

1 min read

Pauri School close news:  Pauri leopard attack: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के खौफ से 12 स्कूल बंद Pauri Garhwal school close leopard fear

Uttarakhand breaking news: Schools Closed for Two Days in Pauri Amid Leopard Guldar Fear: Schools Closed for Two Days in Pauri Amid Leopard Guldar Fear: पौड़ी जिले में गुलदार की लगातार बढ़ती गतिविधियों के चलते प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यालय से सटे गुलदार प्रभावित बमठी गांव सहित चरधार संकुल के 12 विद्यालयों में जहां आज 24 अप्रैल को अवकाश रखा गया वहीं 25 अप्रैल शनिवार को भी अवकाश रहेगा।छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे अभिभावकों में भी कुछ राहत देखने को मिली है।

यह भी पढ़े :CBSE date sheet 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेट सीट टाइम टेबल जारी

दहशत के बीच प्रशासन सख्त (Pauri Garhwal Guldar attack )

गुलदार के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए यह कदम उठाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए फिलहाल स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, इन दिनों में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इन स्कूलों में रहेगा अवकाश (Pauri School close)

जानकारी के मुताबिक, जिन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है उनमें राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरगांव, छतकोट, रांका क्यांक, चरधार, औणी, बमठी, केशुंदर, सिरोली, सचकिलो समेत अन्य विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा भगतराम न्यू मॉडर्न सत्यखाल स्कूल भी इस सूची में शामिल है।

यह भी पढ़े :Highcourt UPNL news today: उपनल नियमितीकरण मामला हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

सोमवार से खुलेंगे स्कूल (School Reopen Update)

प्रशासन के अनुसार, संकुल के सभी विद्यालय अब सोमवार से दोबारा खुलेंगे। तब तक स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

कुल मिलाकर, गुलदार के बढ़ते खतरे ने जहां आम लोगों में डर का माहौल बना दिया है, वहीं प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top