Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
Keshav Thalwal News: केशव थलवाल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला मामले में आरोप निराधार…
1 min read
Uttarakhand breaking news today : चर्चित केशव थलवाल मामले में बड़ा अपडेट आया सामने
Uttarakhand breaking news today: Keshav Thalwal allegations Inspector Dharmendra Rautela case are baseless… : टिहरी गढ़वाल से लंबे समय से चर्चित केशव थलवाल मामले में इस वक्त बड़ा अपडेट सामने आ रहा है जिसमें केशव थलवाल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर अब पुलिस जांच पूरी हो चुकी है। जांच के बाद सामने आया है कि लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दे केशव थलवाल मामले मे आईजी गढ़वाल रेंज के निर्देशानुसार CO सदर पौड़ी द्वारा जांच की जा रही थी।
यह भी पढ़े :UPNL news today highcourt: उपनल नियमितीकरण मामला सचिव कार्मिक तलब
क्या है पूरा मामला?(Keshav Thalwal matter)
करीब छह माह पहले केशव थलवाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि उन्हें मसूरी रोड से गिरफ्तार कर कोटी कॉलोनी थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और अमानवीय व्यवहार किया गया। इस मामले ने उस समय काफी चर्चा बटोरी थी।
पुलिस जांच में क्या निकला? ( keshav thalwal police case)
मामले की विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। अब इस पूरे मामले के निष्कर्ष की बात करें तो इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हो गए हैं और उन्हें क्लीन चिट गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
