Connect with us
Dehradun Bangladeshi women arrested Uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Dehradun Bangladeshi women)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand breaking news: देहरादून में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand breaking news: देहरादून में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

1 min read

Dehradun Bangladeshi women: अवैध रूप से राजधानी देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, हिंदू युवक से रचाया विवाह…

Dehradun Bangladeshi women arrested Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहाँ पर दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक ऑपरेशन कालनेमि के तहत जनपद में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

यह भी पढ़े :Dehradun news live: देहरादून में 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, भारतीय बनकर रचाई शादी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया है। इन महिलाओं में से एक के पास फर्जी आधार, पेन कार्ड जैसे दस्तावेज मिले है। जिसके कारण महिला को गिरफ्तार किया गया है जबकि अवैध रूप से रह रही दूसरी महिला को वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा। जानकारी मिली है कि अभियुक्ता कोविड के दौरान अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी। भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से अपनी फर्जी पहचान बनाकर यहां रह रही थी। इतना ही नहीं बल्कि बबली खातून ने भूमि शर्मा बन देहरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह रचा लिया था।

कोविड के दौरान अवैध  तरीके से भारत मे घुसी महिला ( Bangladeshi woman in dehradun)

गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वही हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी महिला वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी। हिरासत में ली गई महिला मजदूरी का कार्य करती थी। महिला को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द बांग्लादेश भेजा जाएगा। बताते चले फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे करीब 8 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा चुका है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम लगातार अवैध रूप से उत्तराखंड मे रह रहे लोगो कर कार्यवाही कर रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top