Connect with us
2 bangladesh women arrested in patel nagar dehradun before PM Modi visit Uttarakhand latest news live today
Image : social media ( bangladesh women uttarakhand news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news live: देहरादून में 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, भारतीय बनकर रचाई शादी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news live: देहरादून में 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, भारतीय बनकर रचाई शादी

1 min read

bangladesh women uttarakhand news  : बांग्लादेशी महिला मरियम बनी स्वाति उपाध्याय, अन्य महिला के साथ अवैध रूप से घुसी भारत में, दोनो महिलाओ ने भारत मे रचाई शादी, दोनो ने यहीं जन्मे बच्चे… 

2 bangladesh women arrested in patel nagar dehradun before PM Modi visit Uttarakhand latest news live today  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर वीवीआईपी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान और ऑपरेशन कालनेमि भी चलाया जा रहा है। इसी बीच देहरादून में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी दो महिलाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

हैरानी की बात तो यह है कि एक बांग्लादेशी महिला स्वाति उपाध्याय के नाम से रहते हुए विवाह करके एक बच्ची को जन्म दे चुकी है, जबकि दूसरी महिला भी भारतीय नागरिक से विवाह करके एक बच्चे को जन्म दे चुकी है। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े :Dehradun news: देहरादून दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, आपरेशन कालनेमी से खुली पोल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में वीवीआईपी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है। जिसके तहत उनके सत्यापन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसी बीच कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें संस्कृति लोक कॉलोनी पटेल नगर क्षेत्र मे 2 संदिग्ध महिलाएं मिली। वही दोनों महिलाएं बांग्लादेश की नागरिक पाई गई जिन्होंने अवैध रूप से बॉर्डर पार कर भारतीय सीमा मे घुसपैठ करना स्वीकार किया है। दोनों महिलाओं के फोन से उनके बांग्लादेशी पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं। जिसके आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि दोनों अवैध रूप से राजधानी देहरादून में रह रही थी। दोनों महिलाओं को नियमानुसार बांग्लादेश डीपोर्ट किए जाने के संबंध में कार्यवाही चल रही है।

एक साथ देहरादून पहुँची थी दोनो महिलाएं

बताते चले दोनों महिलाओं में से एक मरियम नाम की महिला है जो स्वाती उपाध्याय के नाम से देहरादून में रह रही थी, जबकि वह मूल रूप से बांग्लादेश के बरगुना की निवासी है। वहीं दूसरी महिला दो दो नामों शिवली अख्तर और जॉली के नाम से देहरादून में रह रही थी वो मूल रूप से बांग्लादेश के कुमिल्ला की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं एक दूसरे से दिल्ली में मिली और एक साथ देहरादून आई थी।

एक महिला ने टैक्सी ड्राइवर तो दूसरी ने कारपेंटर से रचाई शादी

 स्वाति उपाध्याय बनी मरियम ने भारतीय नागरिक धर्मवीर से विवाह किया जो टैक्सी चालक है और उसी की टैक्सी से दोनों दिल्ली से देहरादून आई। मरियम ने भारत में रहने के लिए धर्मवीर को अपने झाल मे फंसाया और उससे विवाह रचाया। धर्मवीर से उसकी 1 साल की बेटी है। जबकि दूसरी महिला शिवली उर्फ सना ने सहारनपुर में कारपेंटर का काम करने वाले सलमान से निकाह किया था। सलमान से मॉल में मुलाकात के दौरान उसने खुद के मॉल में ही काम करने की बात बताकर शादी के लिए उसे मनाया था। सना का 10 महीने का बेटा है। बताते चले इससे पहले भी 7 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट कर बांग्लादेश वापस भेजा जा चुका है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top