UTTARAKHAND NEWS चमोली
Uttarakhand budget news: बजट 2026 रोडवेज को राहत मुफ्त यात्रा का भी बढ़ा दायरा
1 min read
Uttarakhand budget news : पर्वतीय मार्गों पर बस सेवा का सहारा, मुफ्त यात्रा का बढा दायरा, धामी सरकार ने पेश किया बजट
Uttarakhand budget news: 2026 Relief to roadways bus, scope of free travel also increased latest coverage today : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार के बजट में पर्वतीय मार्गों पर बस सेवा को मजबूती देने और जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत मुफ्त यात्रा की सुविधा को बढ़ाने पर खास जोर दिया है। इसके अंतर्गत उत्तराखंड परिवहन निगम को 107 करोड रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है ,जिससे पहाड़ों में बस संचालन को सहारा मिलने के साथ ही विभिन्न श्रेणियों को दी जा रही मुफ्त यात्रा की व्यवस्था भी मजबूत होगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand cabinet meeting today: धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 5 प्रस्तावों पर मुहर
बता दें प्रदेश के बजट में पर्वतीय मार्गों पर बस संचालन के घाटे की क्षतिपूर्ति के लिए इस बार 60 करोड रुपए का प्रविधान किया गया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 10 करोड रुपए अधिक है। पहाड़ों में कम यात्री संख्या लंबी दूरी के कारण बस सेवा अक्सर घाटे में चलती है लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यही जीवन रेखा भी मानी जाती है। ऐसे में सरकार यह सहायता दूरस्थ गांव तक बस सेवा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही मुफ्त यात्रा के लिए भी इस बार बजट बढ़ाया गया है। पिछले वर्ष 40 करोड रुपए का प्राविधान था जिसे बढ़ाकर 42 करोड रुपए किया गया है। हाल ही में कुछ नई श्रेणियों को भी मुफ्त यात्रा योजना में शामिल किया गया है जिसके चलते बजट में वृद्धि की गई है। सरकार ने परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए अन्य मदो मे भी सहायता जारी रखी है। नई बसों की खरीद के लिए निगम द्वारा लिए गए करीब 5 करोड रुपए का सालाना ब्याज राज्य सरकार ही वहन करेगी। बताते चले उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सड़क परिवहन ही शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ने का प्रमुख साधन है, ऐसे में सरकार की ओर से बजट में किया गया यह प्रविधान न केवल परिवहन निगम के लिए राहत लेकर आयेगा बल्कि पहाड़ों में रहने वाले हजारों लोगों की आवाजाही को भी सुगम बनाएगा।
बस अड्डे में सुधार का पिछला बजट नहीं हुआ खर्च
बताते चले बस अड्डे के निर्माण और सुधार के लिए सरकार ने पिछले वर्ष 15 करोड रुपए की राशि भी बजट में रखी थी, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। लेकिन परिवहन निगम इस बजट का उपयोग नहीं कर पाया जिसके कारण सरकार ने इस बार बस अड्डे के सुधार के लिए कोई धनराशि नहीं दी है। अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ के लिए निगम कर्मचारी 500 नई बसो की मांग कर रहे थे लेकिन बजट में ऐसा कोई प्राविधान न होने से कर्मचारियों ने निराश जताई है।
