Connect with us

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / उत्तराखण्ड के लिए काला रविवार- पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक में भीषड़ बस हादसा

उत्तराखण्ड बुलेटिन पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखण्ड के लिए काला रविवार- पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक में भीषड़ बस हादसा

1 min read

उत्तराखण्ड के लिए काला रविवार- पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक में भीषड़ बस हादसा


उत्तराखंड के लिए रविवार का दिन काला दिन बनकर सामने आया। पौड़ी-गढ़वाल में एक बस सड़क से करीब 60 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे में गिर गई। ,जिसमें 46 लोगों की मौत की सूचना है।
नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों को दून लाया जाएगा। मृृतक सभी स्‍थानीय बताए जा रहे हैं।





जानकारी के अनुसार, दुर्घटना आज सुबह करीब 8:45 बजे की है। यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट बस (यूके 12सी 0159) भौन से रामनगर जा रही थी। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर क्‍वीन पुल के पास बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। स्थानीय लोगो का कहना है बस एक्सीडेंट का मुख्य कारण सड़क पर बने गड्डे है और वही कुछ लोग इसे दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा मानते है अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।





सीएम ने जताया गहरा दुख   सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर पौड़ी जिले के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया।मुख्यमंत्री ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा, मैंने जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विट के जरीए धुमाकोट की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top