UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand cabinet meeting today: धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
1 min read
Uttarakhand cabinet meeting today: dehradun breaking news Dhami Cabinet meeting 25 feb 2026: बजट सत्र से पहले कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
Uttarakhand cabinet meeting today: dehradun breaking news Dhami Cabinet meeting 25 feb 2026: उत्तराखंड सरकार की आगामी विधानसभा बजट सत्र से पहले आज 25 फरवरी को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। दोपहर साढ़े बारह बजे से शुरू होने जा रही यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें कई ऐसे प्रस्तावों पर चर्चा होगी जिनका सीधा असर आगामी सत्र और राज्य की नीतियों पर पड़ सकता है।
बजट सत्र की तैयारी पर रहेगा फोकस
आपको बता दें कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 9 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र को देखते हुए सरकार पूरी तैयारी में है। जिसको देखते हुए बैठक में विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन को मंजूरी दिए जाने की संभावना है, जिन्हें सत्र के दौरान सदन में पेश किया जाना है। नियमों के अनुसार इन प्रतिवेदनों को पहले मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलना आवश्यक होता है।
यूसीसी संशोधन और नई नीतियों पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से जुड़े संशोधन विधेयक को भी सदन में पेश करने की अनुमति दी जा सकती है। प्रस्तावित संशोधनों में कुछ अपराधों के लिए दंड अवधि को स्पष्ट रूप से निर्धारित किए जाने का प्रावधान बताया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में कृषि और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बी-कीपिंग पॉलिसी को भी हरी झंडी मिल सकती है।
पदक विजेताओं को नौकरी पर फैसला संभव
पिछले वर्ष आयोजित राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में 243 पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के प्रस्ताव पर चर्चा और संभावित मंजूरी की उम्मीद जताई जा रही है। यदि यह फैसला होता है तो खेल प्रतिभाओं को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
बजट 2026-27 के स्वरूप पर मंथन
सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। हाल के दिनों में विभिन्न वर्गों और संगठनों से किए गए संवाद के आधार पर मिले सुझावों को बजट में शामिल करने पर भी बैठक में विचार हो सकता है।
स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े अहम प्रस्ताव
चारधाम यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्गों पर तैनात डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। साथ ही बॉन्डधारी डॉक्टरों के पीजी अध्ययन से जुड़ी नीति भी चर्चा का विषय बन सकती है। पर्यटन विभाग की नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना और नए पर्यटन स्थलों के विकास को गति देना है।
शिक्षा, ऊर्जा और प्रशासनिक सुधार भी एजेंडे में
मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग से जुड़े कुछ संशोधित नियमों और प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। सरकार का प्रयास है कि बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रमुख नीतिगत फैसलों को अंतिम रूप दे दिया जाए, ताकि सदन में स्पष्ट रोडमैप के साथ आगे बढ़ा जा सके। फिलहाल सभी की नजर आज होने वाली इस बैठक पर टिकी है, क्योंकि यहां लिए गए फैसले आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति, प्रशासन और विकास योजनाओं की दिशा तय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Banbhulpura haldwani latest update: बनभूलपुरा रेलवे मामले पर सुप्रीम फैसला, हटेगा अतिक्रमण
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
