UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand cabinet news: इसी नवरात्र में होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, मिलेंगे नए मंत्री
1 min read
Uttarakhand cabinet news : इसी नवरात्र पर होगा कैबिनेट का विस्तार, पांच पद खाली, 12 दायित्वधारी भी बनाये जाएंगे
Uttarakhand cabinet news: Dhami cabinet will be expanded this Navratri, new ministers will be appointed latest update today : उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गई है, जिसके चलते इसी नवरात्र में कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं बन रही है। वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली है जिन पर विधायकों के पिछले चार वर्षो के कामकाज का रिकॉर्ड देखा जाएगा। इसके साथ ही 12 दायित्वधारी भी बनाए जाएंगे। गौर हो लंबे समय से सरकार व संगठन कैबिनेट मे विस्तार की चर्चाएं चल रही है जिस पर जल्द निर्णय हो सकता है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand cabinet: फिर तेज हुई कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट मंत्री चुनने दिल्ली जाएंगे CM
बता दें वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिए इसी नवरात्र में धामी कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाओं से बाजार गर्म रहा लेकिन अभी तक कैबिनेट विस्तार को लेकर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया। वही अभी तक कई विधायक भी मंत्री की कुर्सी मिलने की आस लगाए बैठे हैं जिससे राष्ट्र नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की चर्चा भी हो चुकी है। सूत्रों की माने तो कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया जाएगा।
जल्द होगा कैबिनेट विस्तार ( Uttarakhand cabinet news)
बताते चलें धामी सरकार मे मंत्रियों के तीन पद पहले से खाली है जिस पर एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन और दूसरा प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से खाली चल रहा है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली है, जिसमें मुख्यमंत्री धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कही बार कैबिनेट विस्तार के संकेत दे चुके हैं। अब चुनाव के लिए कम समय रह गया है ऐसे में सरकार व संगठन कैबिनेट विस्तार का इंतजार खत्म करने जा रहे हैं।
