UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand cabinet news today: उत्तराखण्ड कैबिनेट विस्तार आज मिलेंगे 5 नए मंत्री
1 min read
Uttarakhand cabinet news today: Uttarakhand cabinet expansion 5 MLA became new ministers today: उत्तराखंड में आज होगा कैबिनेट विस्तार: 5 नए मंत्री लेंगे शपथ, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी, खजानदास, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक और भरत चौधरी के नाम आए सामने, राम सिंह कैड़ा की भी लग सकती है लोटरी…
Uttarakhand cabinet news today: Uttarakhand cabinet expansion 5 MLA became new ministers today: उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से जिस फैसले का इंतजार था, वह आज पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है और आज लोकभवन में पांच नए मंत्री शपथ लेंगे। नवरात्र के शुभ अवसर पर होने वाला यह विस्तार राजनीतिक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
चार साल बाद भरे जाएंगे खाली पद
साल 2022 में सरकार गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल में कई पद रिक्त थे। समय के साथ यह संख्या बढ़ती गई—पहले से खाली पदों के अलावा परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कुल पांच पद खाली हो गए थे। अब इन्हीं सभी पदों को एक साथ भरने की तैयारी पूरी कर ली गई है, जिससे सरकार का ढांचा और मजबूत होने की उम्मीद है।
नवरात्र में शपथ, सुबह 10 बजे कार्यक्रम
सूत्रों के अनुसार आज सुबह 10 बजे लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संतुलन साधने की कोशिश, ये ले सकते हैं शपथ, 6 नाम फाइनल, 5 पर लगेगी अंतिम मुहर
इसी संबंध में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि कि रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, राजपुर के विधायक खजानदास मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा दो नाम हरिद्वार और नैनीताल से हैं। जिनमें मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। ताजपोशी के लिए नए चेहरों चयन केवल राजनीतिक आधार पर नहीं, बल्कि पिछले चार वर्षों के कामकाज और प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया है। सरकार इस विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश में है। खासतौर पर महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व देने पर भी फोकस रखा गया है, जिससे आगामी चुनावों के लिए मजबूत संदेश दिया जा सके।
चुनावी रणनीति का हिस्सा
प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह विस्तार बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार और संगठन दोनों स्तर पर लंबे समय से इस पर मंथन चल रहा था. 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे और सरकार के चार साल पूरे होने से ठीक पहले यह फैसला राजनीतिक दृष्टि से भी समयबद्ध माना जा रहा है।
दायित्व वितरण की भी तैयारी
कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी जल्द नए दायित्वधारी नियुक्त किए जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो करीब दो दर्जन पदों पर नई नियुक्तियां होने की संभावना है, जिससे संगठनात्मक संतुलन और मजबूत किया जाएगा। अब नजर इस बात पर टिकी है कि किन चेहरों को जिम्मेदारी मिलती है—क्योंकि यही चेहरे आने वाले समय में सरकार के कामकाज और चुनावी दिशा दोनों तय करेंगे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand cabinet news: इसी नवरात्र में होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, मिलेंगे नए मंत्री
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
