Connect with us
Uttarakhand Census News 2026 janganana update population family survey Govt Scheme News
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Census News 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Census News: घर में पिता और बेटे की अलग रसोई जनगणना का पहला चरण

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Census News: घर में पिता और बेटे की अलग रसोई जनगणना का पहला चरण

1 min read

Uttarakhand Census News 2026: घर में हुई अलग-अलग रसोई तो माना जाएगा अलग परिवार, जनगणना का पहला चरण

Uttarakhand Census News 2026 janganana update population family survey Govt Scheme News: उत्तराखंड में मकान गणना के बीच परिवार की गिनती को लेकर लोगों के मन कई सवाल थे ,जिसको लेकर निदेशक जनगणना ने स्थिति स्पष्ट की है। दरअसल जनगणना का पहला चरण रसोई में ही तय होगा कि उस घर में कितने परिवार रहते हैं।

यदि दो दोस्त एक साथ रहकर एक ही रसोई से खाना बनाते हैं, तो उन्हें एक परिवार के तौर पर गिना जाएगा जबकि इसी तरह दादा दादी के साथ जो लोग रह रहे हैं उन्हें संयुक्त परिवार गिना जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Anganwadi salary increase: उत्तराखंड आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय बढ़ा….

बता दें जनगणना निदेशालय की ओर से प्रदेशभर में पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना का काम चल रहा है। 24 मई तक होने वाली इस मकान गणना के बीच परिवार की गिनती को लेकर कई तरह के सवाल लोगों के मन में थे। हालांकि निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मकान में रहने वाले परिवार का आधार रसोई होगा।

यह भी पढ़े :Rajnath Singh haldwani: 21 मार्च को हल्द्वानी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तैयारियां शुरू

रसोई के हिसाब से तय होगा परिवार (Uttarakhand Census News 2026) 

अगर किसी घर में पति-पत्नी साथ रहकर एक ही रसोई से भोजन करते हैं या दो मित्र एक साथ एक रसोई से व नौकरानी अपने मालिक के परिवार के साथ रहती है तो उन सब को एक परिवार के तौर पर गिना जाएगा। प्रदेश में ऐसे कई परिवार भी हैं ,जहां पर एक घर में दो रसोई है जिन्हे दो परिवार के तौर पर गिना जाएगा। इसके अलावा कई घर ऐसे हैं जिसमें माता-पिता दोनों बेटों की अलग-अलग तीन रसोई होती है तो उनको तीन परिवार माना जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top