UTTARAKHAND NEWS
Chakrata dehradun car Accident: देहरादून के चकराता में खाई में गिरी कार किशोर की गई जिंदगी
1 min read
Chakrata Dehradun car Accident: रील बनाने के दौरान हादसा, खाई मे समाई पर्यटकों की कार, किशोर की गई जिंदगी..
Chakrata Dehradun car Accident: vansh Kapoor died in fell into ditch uttarakhand news today : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर पर्यटकों की कार खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमे एक किशोर की जिंदगी चली गई जबकि अन्य कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी में रील बनाने के दौरान यह भयावह हादसा घटित हुआ है।
यह भी पढ़े :Vikasnagar Dehradun accident: देहरादून दीवार तोड़कर घर में घुसा वाहन मासूम बच्ची की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी दिल्ली के 3411/89 संतनगर निवासी लीना कपूर पत्नी विशाल कपूर, विशाल कपूर का 17 वर्षीय पुत्र शौर्य कपूर व सुवाग्य कपूर समेत उनके रिश्तेदार 15 वर्षीय वंश चावला पुत्र तरुण चावला व उसके परिजन बर्फबारी देखने के लिए राजधानी देहरादून के चकराता पहुंचे थे। जहां पर बीते रविवार को बर्फबारी देखने के बाद वह चकराता से वापस दिल्ली जा रहे थे। तभी जैसे ही रविवार की शाम उनकी कार कालसी चकराता स्टेट हाईवे पर लालपुर के पास बडोई छानी में पहुँची तो अचानक से अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे सभी लोग घायल हो गए।
रील बनाने के दौरान हादसा ( dehradun accident news)
जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने सभी को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुँचाया, जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि डॉक्टरों ने 15 साल के वंश को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रील बनाने के दौरान कार अनियंत्रित हुई थी, हादसे के दौरान वाहन लीना कपूर चला रही थी।
