Connect with us
vikasnagar dehradun accident news today: inocent child girl tashi gupta died in selaqui road uttarakhand live
Image : social media ( vikasnagar dehradun accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Vikasnagar Dehradun accident: देहरादून दीवार तोड़कर घर में घुसा वाहन मासूम बच्ची की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

Vikasnagar Dehradun accident: देहरादून दीवार तोड़कर घर में घुसा वाहन मासूम बच्ची की गई जिंदगी

1 min read

vikasnagar dehradun accident: दीवार तोड़कर घर में घुसा तेज रफ्तार वाहन, डेढ़ वर्ष की बच्ची की गई जिंदगी, …

vikasnagar dehradun accident news today: inocent child girl tashi gupta died in selaqui road uttarakhand live: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की जिंदगी छीन ली। घटना के बाद से मृतका बच्ची के परिजनो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े  :Jammu Kashmir army accident doda: जम्मू-कश्मीर डोडा सेना का वाहन खाई में गिरा 10 जवान शहीद

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के विकासनगर सेलाकुई क्षेत्र में बीते गुरुवार की देर शाम उस समय अफरा – तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार वाहन सेलाकुई से बहादरपुर की ओर जा था। तभी जैसे ही वाहन बहादरपुर पहुंचा दो अनियंत्रित होकर एक दुकान के सामने की दीवार को तोड़ते हुए घर मे घुस गया। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे डेढ़ साल की बच्ची ताशी गुप्ता और 16 वर्षीय वेदांश दोनो वाहन की चपेट मे आने से घायल हो गए। ताशी की हालत गंभीर थी जिसे उपचार के लिए परिजन धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल लेकर पहुंचे ,जहां पर डॉक्टरों ने ताशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर वेदांश को हल्की-फुल्की चोटे आई थी जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

घर की इकलौती संतान थी मासूम ( dehradun accident news)

बताते चले ताशी घर की इकलौती संतान थी जिसके पिता आकाश इंजीनियर है। हादसे को अंजाम देने वाला जीप चालक स्थानीय भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है जिसकी पहचान वेदांत पुत्र मनीष निवासी बहादरपुर के रूप मे हुई है। पुलिस प्रशासन की टीम आरोपी चालक को पूछताछ के लिए थाने ले गई जहां पर उसने बताया कि अचानक से सड़क पर एक जानवर आ गया था जिसे बचाने के प्रयास मे वाहन अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना घटित हो गई। हालांकि हादसा एक्सल टूटने की वजह से भी माना जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top