UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli News live: चमोली की नीति घाटी में बर्फीला तूफान, कई मकानों की छत उड़ी
1 min read
Chamoli News live: चमोली की नीति घाटी में बर्फीले तूफान से उड़ी कई मकानों की छत..
Chamoli News live: Snowstorm in Niti Valley roofs of many houses blown away uttarakhand breaking today.: उत्तराखंड के चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड तो पड ही रही है, लेकिन इसके साथ ही निति घाटी के गमशाली और कोषा गांव मे बर्फीले तूफ़ान के कारण कई घरों की छतें उड़ गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand snowfall 2026: उत्तराखण्ड बदला मौसम, बद्री केदार सहित ऊंची चोटियों में फिर बर्फबारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के जिला अधिकारी गौरव कुमार ने उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को नीति घाटी के गमशाली और कोषा गांव मे निरीक्षण करने के निर्देश दिए। दरअसल बीते मंगलवार की दोपहर को आए बर्फीले तूफान के कारण कई घरों की छत उड़ने पर नुकसान के आकलन के लिए निरीक्षण टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए।
बर्फीले तूफान से उडी कई घरों की छत ( chamoli news today)
बताते चले जिले में जारी बर्फबारी ने स्थानीय निवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है ,जिसके कारण ग्रामीणों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। घरों की छते उड़ने से कड़ाके की ठंड के बीच ग्रामीणों के सामने काफी सारी परेशानियां आने लगी है। गौर हो मौसम विभाग ने पहले ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की थी ,जिसके चलते बीते मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। बद्रीनाथ धाम से लेकर फूलों की घाटी हेमकुंड साहिब समेत निति घाटी की चोटियों पर बर्फबारी हुई। बताया जा रहा है कि जहां-जहां बर्फीले तूफान से नुकसान हुआ है वहां शासन की टीमें पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगी।
