UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli News today: चमोली में फर्जी हॉलमार्क लगाकर पकड़ा दिए नकली जेवरात
1 min read
Uttarakhand Chamoli News today: Fake jewellery seized with fake hallmarks: सोच समझकर खरीदे सोना कहीं पड़ना ना पड जाए रोना, नकली हॉलमार्क ज्वेलरी गिरोह का भंडाफोड़, दो ठग गिरफ्तार..
Uttarakhand Chamoli News today: Fake jewellery seized with fake hallmarks: देशभर में सोने चांदी की कीमत मे एक तरफ भारी उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगो को ज्वेलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर बेचा जा रहा है।ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला चमोली जिले से सामने आ रहा है, जहां पर फर्जी हालमार्क लगाकर ज्वेलरी बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस द्वारा दबोचा गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand NCERT books: उत्तराखण्ड रूद्रपुर में एनसीईआरटी नकली किताबों का भंडाफोड़
प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के ग्राम थैंग, हाल निवासी डाडो, ज्योतिर्मठ लवली रावत पत्नी संदीप रावत ने बीते 19 मार्च को पुलिस प्रशासन को तहरीर दी। इस तहरीर में लवली ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2025 में अपनी नथ और झुमके अपर बाजार ज्योर्तिमठ स्थित आद्य ज्वेलर्स के संचालक बंटी कुमार के पास गिरवी रखे थे। इसके बदले ज्वैलर नी उनसे ₹40,000 दो हजार रुपए प्रति माह ब्याज पर लिए थे। नवंबर 2025 में उन्होंने ₹40,000 वापस करने के बाद दिसंबर में गिरवी रखी ज्वेलरी को वापस ले लिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद जब लवली ने नथ और झुमके पहने तो लोगों ने उनके नकली होने की आशंका व्यक्त की। ज्वेलरी की चमक और गुणवत्ता पर शक होने के कारण उन्होंने उक्त ज्वेलरी को बाजार के अन्य ज्वेलर्स के पास दिखाया जहां पर उन्हें पता चला कि नथ और झुमके नकली है जिन पर चालाकी से हॉलमार्क लगाया गया है।
नकली जेवर का हुआ खुलासा ( chamoli mews today)
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद बीते 21 मार्च को पुलिस प्रशासन द्वारा m लवली से पूछताछ की गई तथा ज्वेलर बंटी कुमार द्वारा दी गई नकली ज्वेलरी को भी कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आरोपित बंटी कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया की असली सोने के जेवर के बदले नकली जेवर तैयार करवाकर उन पर फर्जी हॉलमार्क लगाया गया था। पूछताछ में पता चला कि कर्णप्रयाग निवासी पंकज कुमार प्रभु कम कैरेट की ज्वेलरी पर फर्जी 20 कैरेट की मोहर लगाकर उसे असली हालमार्क ज्वेलरी की तरह तैयार करता था। इतना ही नही बल्कि इसके लिए उसके पास बिना लाइसेंस की हालमार्क मशीन भी है। इसके बाद पुलिस टीम कर्णप्रयाग पहुंची और बंटी कुमार की निशानदेही पर पंकज कुमार प्रभु को कर्णप्रयाग बाजार से गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा होने पर अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
1.बंटी कुमार (32) पुत्र मुरलीद स्वर्णकार निवासी मुंगेरीगंज थाना, जिला बेगूसराय, बिहार
2.पंकज कुमार प्रभु (37) पुत्र विनोद प्रसाद निवासी गंगाचक मलकाना, थाना मसूदी, पटना, बिहार
बरामद सामग्री : लेजर मल्टीपर्पस मशीन जिसकी कीमत लगभग 2,50,000 रुपये
०सीपीयू मानिटर, वीजीए केबल, एचडीएमआइ केबल, पावर केबल, की-बोर्ड व माउस, शिकायतकर्ता से प्राप्त एक नथ व दो झुमके (पीली धातु)
