Connect with us
champawat news live today: deepak Joshi lohaghat died in danda due to fell into ditch uttarakhand breaking update
Image : social media ( champawat news live today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Champawat news live today: चम्पावत गहरी खाई में गिरने से दीपक जोशी की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Champawat news live today: चम्पावत गहरी खाई में गिरने से दीपक जोशी की गई जिंदगी

1 min read

champawat news live today: गहरी खाई में गिरने से युवक की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम

champawat news live today: deepak Joshi lohaghat died in danda due to fell into ditch uttarakhand breaking update: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक युवक की गहरी खाई मे गिरने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनो का रो -रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Chakrata dehradun car Accident: देहरादून के चकराता में खाई में गिरी कार किशोर की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के लोहाघाट के निवासी दीपक चंद्र जोशी पुत्र चितामणि जोशी एक निर्माण कंपनी में कार्यरत थे। दरअसल दीपक चंद्र जोशी बीते सोमवार को डाडा के अंतर्गत कटौती क्षेत्र मे काम के सिलसिले में मौजूद थे। दीपक 26 जनवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे कटौती मे सड़क किनारे पैराफिट पर बैठे हुए थे , तभी इस दौरान अचानक से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

दीपक की गई ज़िंदगी ( champawat news today)

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को तुरंत घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल दीपक को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top