UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat news today: चम्पावत बोल्डर की चपेट में आने से दीवान बोहरा की गई जिंदगी
1 min read
champawat news today: deewan bohra died in ladhiyaghati due to landslide uttarakhand latest coverage: चंपावत में दर्दनाक हादसा: जंगल में बकरी चराने गए युवक की बोल्डर की चपेट में आकर मौत
champawat news today: deewan bohra died in ladhiyaghati due to landslide uttarakhand latest coverage: उत्तराखण्ड के चंपावत जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। जहां लधियाघाटी क्षेत्र में जंगल में बकरी चराने गए एक युवक की पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस त्रासदी से जहां मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल पसर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के दूरस्थ साल गांव निवासी 35 वर्षीय दीवान सिंह बोहरा बीते 14 जनवरी को रोज़ की तरह बकरियों को लेकर जंगल गए थे। इसी दौरान ऊपर की ओर से अचानक एक बड़ा पत्थर (बोल्डर) लुढ़कता हुआ नीचे आ गया, जिसने दीवान सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया है कि दीवान सिंह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी और छोटे बच्चों के सामने गंभीर आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। गांव में हर आंख नम है और लोग इस हादसे को नियति का क्रूर खेल बता रहे हैं। परिजनों ने इस घटना की सूचना किसी भी प्रशासनिक विभाग को नहीं दी। ग्रामीणों की मौजूदगी में बीते रोज गमगीन माहौल के बीच मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Ramnagar nainital news today: रामनगर 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हत्या की आशंका
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
