Connect with us
ramnagar nainital news today: sameer lakki murder case body found in canal uttarakhand:
फोटो सोशल मीडिया sameer ramnagar nainital news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ramnagar nainital news today: रामनगर 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हत्या की आशंका

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Ramnagar nainital news today: रामनगर 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हत्या की आशंका

1 min read

ramnagar nainital news today: sameer lakki murder case body found in canal uttarakhand: रामनगर में युवक की नृशंस हत्या, नहर किनारे खून से सना शव मिलने से हड़कंप

ramnagar nainital news today: sameer lakki murder case body found in canal uttarakhand: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद एवं सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां रामनगर के गूलरघट्टी क्षेत्र में गुरुवार को सिंचाई नहर के पास एक 20 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त आदर्शनगर कॉलोनी निवासी समीर उर्फ लक्की के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी सनसनी फ़ैल गई है।

पुलिस के अनुसार समीर बुधवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार दोपहर नहर किनारे पड़े शव पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल सुशील कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस का कहना है कि शव की स्थिति देखकर साफ है कि समीर की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। उसके सिर पर पत्थर या किसी भारी वस्तु से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सके।

घटना की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और हर एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है। बताया गया है कि मृतक समीर छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह सामान्य जीवन जी रहा था। उनका कहना है कि यह सुनियोजित हत्या है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। परिजनों ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।

वहीं रामनगर के सीओ सुमित पांडेय ने मीडिया को बताया कि पुलिस हत्या के सभी संभावित कारणों और पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Haridwar scooty accident today: हरिद्वार भीषण स्कूटी हादसे में युवक-युवती की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top