UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat rojgar Mela job fair 2026: चम्पावत में 2 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला
1 min read
Uttarakhand champawat rojgar Mela job fair 2026: held on 2 April in lohaghat for 2000 post: चम्पावत में रोजगार का बड़ा मौका: 2 अप्रैल को लगेगा जॉब मेला, 2000 पदों पर होगी भर्ती
Uttarakhand champawat rojgar Mela job fair 2026: held on 2 April in lohaghat for 2000 post: उत्तराखण्ड में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चम्पावत जिला प्रशासन की ओर से 2 अप्रैल को लोहाघाट में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की कई कंपनियां सीधे भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी।
एक ही जगह पर नौकरी का मौका
यह रोजगार मेला स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में आयोजित होगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, जो मौके पर ही चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
ये कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
रोजगार मेले में हेता ऑरगेनिक, पुखराज हैल्थकेयर, क्वैस क्रौप, जे०बी०एम० ग्रुप, गणेश प्रा०लि०, नील मैटल, सनसेरा, स्पार्क मिन्डा यूवा शक्ति फॉउण्डेशन सहित 08 से अधिक कम्पनियों के एच०आर० प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
2000 पदों पर भर्ती की तैयारी
मेले में करीब दो हजार रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनी रहे।
अलग-अलग योग्यता के लिए अवसर
इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें हाईस्कूल से लेकर तकनीकी और उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों तक सभी के लिए मौके उपलब्ध हैं। आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बीटेक जैसी योग्यता रखने वाले युवा भी इसमें भाग ले सकते हैं।
वेतन और कार्यस्थल की जानकारी
चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है। नियुक्ति के बाद उन्हें चम्पावत के साथ-साथ पंतनगर, रुद्रपुर, नोएडा और हरियाणा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा।
पंजीकरण अनिवार्य
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को पहले राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर करना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपने सभी जरूरी दस्तावेज, बायोडाटा और फोटो लेकर निर्धारित स्थान पर समय से पहुंचना होगा। रोजगार मेले की अधिक जानकारी हेतु फोन नम्बर 05965-297303, एवं 7830860575, 8445855555 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड वर्दीधारी भर्ती नियम बदले, आयु सीमा फिजिकल में संशोधन
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
