UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड वर्दीधारी भर्ती नियम बदले, आयु सीमा फिजिकल में संशोधन
1 min read
Uttarakhand news today: उत्तराखंड वर्दीधारी सेवाओं में भर्ती नियमों मे बड़ा बदलाव, आयु सीमा और शारीरिक दक्षता मानको में संशोधन..
Uttarakhand news today: uniformed recruitment rules changed, age limit physical standards amended breaking latest update: उत्तराखंड में वर्दीधारी सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के लिए सरकार सेवा नियमावली में बदलाव करने जा रही है। बताते चले कुछ समय पहले जारी की गई एकीकृत सेवा नियमावली में विभिन्न विभागों द्वारा कई विसंगतियां चिन्हित की गई थी जिसके बाद अब आयु सीमा और शारीरिक दक्षता से जुड़े मानको में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand police bharti update: उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती से रोक हटाई
बता दें कैबिनेट ने कुछ समय पहले सभी वर्दीधारी सेवाओं के लिए एकीकृत सेवा नियमावली जारी की थी जिसमें पुलिस परिवहन, वन , आबकारी, राज्य कर विभाग शामिल थे। इसमें भर्ती परीक्षा आयु सीमा और शारीरिक परीक्षा के अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए थे। इन विभागों में आयु सीमा को लेकर काफी अंतर था जिसमें अधिकतम आयु 23 वर्ष तो कहीं 40 वर्ष रखी गई। इन विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर कुछ विभागों में भर्ती की आयु को बढ़ाने की तैयारी है , जिससे विशेष रूप से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शारीरिक परीक्षा के मानकों में भी व्यावहारिक संशोधन प्रस्तावित है।
मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा मानको का संशोधन
विभागों का मानना है कि वर्तमान मानक कुछ मामलों में अत्यधिक कठोर या असंगत है जिससे चयन प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसलिए नए संशोधन में संतुलित और कार्य उपयुक्त मानको को संचालित किया जाएगा ताकि दक्षता और चयन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके। इसमें दौड़ का समय बॉल थ्रो की दूरी लंबी कूद आदि परीक्षाएं शामिल है जिसमें संशोधनों को मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा।
