Connect with us
Char Dham Yatra registration 2026: CharDham Yatra panjikaran started today 6 march uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Char Dham Yatra registration 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Char dham Yatra registration 2026: उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा पंजीकरण शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Char dham Yatra registration 2026: उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा पंजीकरण शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया

1 min read

Char Dham Yatra registration 2026: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज 6 मार्च से शुरू, जानें पूरा प्रोसेस..

Char Dham Yatra registration 2026: CharDham Yatra panjikaran started today 6 march uttarakhand breaking news today: विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा 2026 के लिए तीर्थ यात्रियों का इंतजार अब खत्म हो गया है, जी हां दरअसल आज शुक्रवार 6 मार्च को पर्यटन विभाग ने सुबह 7:00 बजे से पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है।
इस वर्ष यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा। इसके बाद 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इस बार समय से पहले पंजीकरण शुरू करने का निर्णय लिया है ,ताकि यात्री अपनी योजना सुचारू रूप से शुरू कर सके।

यह भी पढ़े :uttarakhand chardham registration 2026: चारधाम यात्रा ऑनलाइन पंजीकरण लगेगा रजिस्ट्रेशन शुल्क

बता दें चार धाम यात्रा के लिए वर्तमान में केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पंजीकरण स्वीकार किये जा रहे हैं। श्रद्धालु पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare. Uk. gov. in पर जाकर अपना स्लाट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन यूजर्स टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप के माध्यम से आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो यात्री डिजिटल माध्यम का उपयोग करने में असमर्थ है उनके लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 17 अप्रैल से ऋषिकेश हरिद्वार और देहरादून में शुरू की जाएगी। किसी भी तकनीकी सहायता या यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 0135-1364 जारी किया है जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

समाधान नहीं निकला तो मार्च के दूसरे पखवाड़े से आंदोलन शुरू

पंजीकरण प्रक्रिया के बीच धामो में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने के सरकारी फैसले को लेकर विरोध के सुर भी उठने लगे हैं। चार धाम होटल एसोसिएशन और अन्य स्थानीय हितधारकों ने इस सीमा को व्यापार के लिए नुकसानदेह बताया है। संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि वह अपनी बात शासन के समक्ष रख चुके हैं और यदि समाधान नहीं निकला तो मार्च के दूसरे पखवाड़े से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस

1.उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा या अपने स्मार्टफोन में Tourist Care Uttarakhand ऐप डाउनलोड करना होगा।

2.वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचते ही आपको ‘Register/Login’ का विकल्प दिखाई देगा, पहली बार पंजीकरण कर रहे हैं, तो आपको अपनी बुनियादी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके एक नया अकाउंट बनाना होगा। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।

3.अकाउंट लॉगिन करने के बाद, आपको ‘Create/Manage Tour’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां आपको अपनी यात्रा की योजना की जानकारी देनी होगी, जैसे कि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं या परिवार/समूह के साथ। आपको अपने टूर का नाम, यात्रा शुरू करने की तिथि और उत्तराखंड में प्रवेश करने का स्थान जैसे हरिद्वार या ऋषिकेश चुनना होगा। यह जानकारी भरने के बाद आपका एक ‘टूर प्लान’ तैयार हो जाएगा।

4.अगले चरण में, आपको उन धामों का चयन करना होगा जहां आप दर्शन करना चाहते हैं। प्रत्येक धाम के सामने उपलब्ध तारीखें कैलेंडर में दिखाई देंगी। आपको अपनी सुविधानुसार तारीख चुननी होगी। ध्यान रहे कि एक दिन में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित हो सकती है, इसलिए यदि कोई तारीख लाल रंग में दिख रही है, तो वह स्लॉट फुल हो चुका है और आपको दूसरी तारीख चुननी होगी।

5. धाम और तारीख चुनने के बाद, आपको प्रत्येक यात्री का व्यक्तिगत विवरण भरना होगा। इसमें यात्री का नाम, आयु, लिंग, पूरा पता और एक सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट) का नंबर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपको एक आपातकालीन संपर्क नंबर और अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो भी डिजिटल रूप में अपलोड करना होगा।

6.सभी यात्रियों का विवरण भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। अंतिम चरण में, आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और आपको एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top