UTTARAKHAND NEWS देहरादून
uttarakhand chardham registration 2026: चारधाम यात्रा ऑनलाइन पंजीकरण लगेगा रजिस्ट्रेशन शुल्क
1 min read
Uttarakhand Chardham Registration 2026: for char dham Yatra online registration pay fee breaking news today: चारधाम यात्रा के ऑनलाइन पंजीकरण पर शुल्क लागू होगा, प्रक्रिया इस सप्ताह शुरू
Uttarakhand Chardham Registration 2026: for char dham Yatra online registration pay fee breaking news today: उत्तराखण्ड में आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा 2026 के संबंध में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां… इस वर्ष चारधाम यात्रा पर आने की सोच रहे श्रद्धालुओं को अब ऑनलाइन पंजीकरण के साथ शुल्क देना अनिवार्य होगा। बताया गया है इस कदम का उद्देश्य फर्जी पंजीकरणों को रोकना और वास्तविक यात्रियों को उचित सुविधा सुनिश्चित करना है।
आपको बता दें कि आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने ट्रांजिट कैंप में बीते रोज होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन, संयुक्त रोटेशन और डंडी-कंडी संचालकों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में तय किया गया कि पंजीकरण प्रक्रिया इस सप्ताह शुरू की जाएगी और इसके लिए शुल्क की राशि निर्धारित करने हेतु अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
बैठक के दौरान होटल संचालकों ने आयुक्त को बताया कि कई बार ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्री यात्रा पर नहीं पहुंचते, जिससे होटल में ठहरने वाले वास्तविक यात्रियों को पंजीकरण में दिक्कत होती है। इस पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी, लेकिन पंजीकरण अनिवार्य होगा। फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जाएगा।
अब गठित समिति की संस्तुति मिलने के बाद आयुक्त जल्द ही शुल्क राशि और पंजीकरण की अंतिम प्रक्रिया की घोषणा करेंगे। इससे यात्रियों को निर्बाध सुविधा मिलेगी और यात्रा के दौरान प्रशासनिक समस्याओं में कमी आएगी। कुल मिलाकर इस फैसले से न केवल चारधाम यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित होगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन और होटल व्यवसाय को भी फायदा पहुंचेगा और उनकी फर्जी रजिस्ट्रेशन वाली समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Kedarnath yatra 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, महाशिवरात्रि पर तिथि घोषित
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
