UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: हरिद्वार के गंगोत्री धाम में गैर हिंदू बैन बद्री केदार में भी लगेगी रोक
1 min read
Uttarakhand chardham NEWS LIVE: गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगी रोक, बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी बन रहा प्लान..
Uttarakhand chardham news LIVE: after haridwar non Hindu ban in gangotri dham also in badrinath kedarnath breaking update 2026: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि अन्य धार्मिक स्थानों पर भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग बढ़ने लगी है। हरिद्वार के बाद गंगोत्री धाम में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जिस पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि सर्वसम्मति से इस फैसले को लिया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarkashi news today: उत्तरकाशी में चोरों को ढूंढने कोतवाली पहुंची नागराजा देवडोली….
बता दें उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगने के बाद, अब केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी की अगली बोर्ड बैठक में बद्रीनाथ, केदारनाथ में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि यह मांग उत्तराखंड के अन्य धार्मिक स्थलों तक भी पहुंच गई है। हरिद्वार में सरकार की ओर से पहले ही गंगा घाटों और हर की पैड़ी क्षेत्र समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग है। बताते चले गंगोत्री धाम के साथ शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में भी गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि उनके बोर्ड से प्रस्ताव मंजूर करने के बाद शासन सरकार के समक्ष इस प्रस्ताव को लेकर जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाने क्या कहा ( Uttarakhand news today)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पवित्र धाम हमारी आस्था के धाम है , जहां पौराणिक मान्यता संस्कृति के अनुसार काम होगा। मंदिर समिति तीर्थ पुरोहित की मांग पर सरकार काम करेगी वहीं हरिद्वार के गंगा घाटों को लेकर वहां के पुराने एक्ट का अध्ययन करते हुए आगे फैसला लिया जाएगा। सरकार सनातन धर्म की आस्था के केंद्रों को पवित्र बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी जिसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
