Connect with us
Nagraja Devdoli Uttarkashi police station
Image : social media ( Nagraja Devdoli Uttarkashi)

Home / UTTARAKASHI / Uttarkashi news today: उत्तरकाशी में चोरों को ढूंढने कोतवाली पहुंची नागराजा देवडोली….

UTTARAKASHI UTTARAKHAND NEWS

Uttarkashi news today: उत्तरकाशी में चोरों को ढूंढने कोतवाली पहुंची नागराजा देवडोली….

1 min read

Nagraja Devdoli Uttarkashi : देवता की मूर्ति व दान पात्र उड़ा ले गए चोर, फिर हुआ चमत्कार, चोरों को ढूंढने कोतवाली पहुंची देवडोली, चोरों को किया चिन्हित, देवडोली के बताए गए स्थान पर मिला चोरी का सामान…

Nagraja Devdoli Uttarkashi police station: देवभूमि उत्तराखंड में अक्सर ऐसे चमत्कार होते रहते हैं जिन पर भरोसा कर पाना शायद कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन सच तो यही है कि जब भी किसी को कोई परेशानी या किसी चीज को लेकर संशय होता है तो वो सबसे पहले देवताओं की ही शरण में पहुंचता हैं, जहां पर ना उन्हें सिर्फ अपनी समस्या का समाधान मिलता है बल्कि देवताओं के बताए गए रास्ते पर चलने से उन्हे सफलता भी मिलती है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला उत्तरकाशी जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर मंदिर मे रखे दान पात्र और भगवान की मूर्ति की चोरी करने वाले चोरों को पकड़ने व उन्हे दण्ड देने के लिए स्वयं देवडोली कोतवाली पहुंची।

यह भी पढ़े :Haridwar News: हरिद्वार में महिलाओं ने कर दी लड़की की धुनाई वीडियो वायरल

आपको जानकारी देते चलें उत्तरकाशी जिले के चिणाखोली गांव मे बीते रविवार को दो लोग दूसरी जगह गांव पहुंचे। जिन्होंने सेम नागराजा मंदिर में पहुंचकर मंदिर के पुजारी विकेश सेमवाल से बातचीत कर गांव के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद मंदिर के पुजारी विकेश अपने काम के चलते घर चले गए। जबकि गांव के अन्य लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के कारण अपने-अपने कार्यों में व्यस्त हो गए।

चोरो ने मंदिर से उडाया दान पात्र ( Uttarakhand uttarkashi temple news) 

गांव में जैसे ही शादी समारोह संपन्न हुआ तो दूल्हा दुल्हन पूजा पाठ करने के बाद मंदिर चले गए। उनके जाने के बाद मंदिर के पुजारी दोबारा मंदिर प्रांगण में पहुंचे जिन्होंने देखा कि मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि मंदिर से देवता की मूर्ति गायब होने के साथ ही दान पात्र भी गायब था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने गांव में गए दो लोगों को हिरासत में लिया लेकिन उनके पास से चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ।

देव डोली ने की चोर की शिनाख्त, देव डोली के इशारे पर मंदिर से चोरी हुआ दान पात्र और मूर्ति हुई बरामद ( uttarkashi news today)

ग्रामीणों ने जब सेम नागराजा देव डोली से मंदिर से चुराए गए सामान और चोरों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोतवाली ले जाएं जहां पर वह चोर की शिनाख्त कर देंगे। इसके बाद गांव के लोग देव डोली के साथ कोतवाली पहुंचे, जहां पर देव डोली ने हिरासत में लिए गए दो लोगों को चोरी का आरोपी बताते हुए कहा कि यह पांच लोग थे लेकिन गांव में सिर्फ दो ही लोग आए थे। इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले ही देव डोली को उस स्थान की भनक लग गई थी जहां पर चोरों ने दान पात्र और देवता की मूर्ति छुपाकर रखी थी।

गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर चोरी का सामान बरामद ( uttarkashi news today) 

गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर चोरी का सामान बरामद किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि देव डोली ने पुलिस की हिरासत में लिए गए लोगों से आर्थिक दंड देने को कहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है हालांकि अभी तक किसी प्रकार की कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKASHI

To Top