Connect with us
Uttarakhand Chardham Yatra 2026: Char dham Yatra SOP released, tokens will be given for registration and darshan breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Chardham Yatra 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand chardham yatra 2026: चारधाम यात्रा SOP जारी, पंजीकरण दर्शन को मिलेगा टोकन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand chardham yatra 2026: चारधाम यात्रा SOP जारी, पंजीकरण दर्शन को मिलेगा टोकन

1 min read

Uttarakhand Chardham Yatra 2026  : सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन..

Uttarakhand Chardham Yatra 2026: Char dham Yatra SOP released, tokens will be given for registration and darshan breaking news today  : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया एसओपी जारी की है। एसओपी के जरिए यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष एहतियात बरतने के साथ दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने चारधामों के दर्शन के लिए कम से कम 7 दिन का यात्रा प्लान बनाने की सलाह दी है, जिसके लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़े :Madarsan Worker strike haldwani: 12 घंटे की ड्यूटी ओवरटाइम सैलरी हड़ताल पर बैठे मदरसन श्रमिक

बता दें उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है।दरअसल यह प्रक्रिया सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी है जिसमें पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल मोबाइल एप्लीकेशन और भौतिक काउंटर के माध्यम से उपलब्ध है। पंजीकरण के बाद तीर्थयात्रियों को मैसेज प्राप्त होगा ।

दर्शन के लिए दिया जाएगा टोकन ( chardham yatra news today)

पंजीकरण में क्यूआर कोड और एक विशिष्ट पहचान संख्या होगी जो धामो में अधिकृत यात्री मित्र के माध्यम से फर्जीवाड़े से बचाव के लिए स्कैन करेगी। यात्रियों को केवल निर्धारित तिथि पर ही धाम में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही दर्शन के लिए टोकन पंजीकरण दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्राप्त होगा। बताते चले भौतिक सत्यापन बड़कोट, हीरा सोनप्रयाग पांडुकेश्वर और गोविंद घाट में किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :Dehradun News Today: देहरादून के डोईवाला में बंद घर पर धावा, जेवरात और नकदी चोरी….

स्वास्थ्य और यातायात संबंधी जरूरी निर्देश

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच अवश्य करवा लें। अत्यधिक ठंड कम ऑक्सीजन और कम वायुदाब यात्रियों को प्रभावित कर सकती है इसलिए 7 दिनों की यात्रा योजना बनाए जिससे शरीर वातावरण के अनुकूल हो सके। गर्म कपड़े रेनकोट और अपनी नियमित दवाएं साथ रखें।

प्रशासन ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यात्रियों से सचेत मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए आग्रह कर रहा है। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को प्राकृतिक आपदाओं का वास्तविक समय पर अलर्ट मिलेगा। तीर्थ यात्री साइबर अपराध की सूचना राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दे सकते हैं। इसके अलावा यात्रा कंट्रोल रूम 0135 – 2559898 व टोल फ्री नंबर 1364 पर संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top