Connect with us
Madarsan Worker Strike Haldwani: Madrasan worker strike for 12-hour duty, overtime salary motahaldu uttarakhand news live
Image : social media ( Madarsan Worker Strike Haldwani)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Motherson Sumi Systems Limited haldwani: 12 घंटे की ड्यूटी ओवरटाइम सैलरी हड़ताल पर बैठे मदरसन श्रमिक

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Motherson Sumi Systems Limited haldwani: 12 घंटे की ड्यूटी ओवरटाइम सैलरी हड़ताल पर बैठे मदरसन श्रमिक

1 min read

Motherson Sumi Systems Limited Worker Strike Haldwani  : 12 घंटे की ड्यूटी पर कर्मचारियों की हड़ताल, धरने पर डटे कर्मचारी, पुलिस बल तैनात ,12 मांगे मानी गई , खाने में मिल रहे कीड़े..

Motherson Sumi Systems Limited Worker Strike Haldwani: Motherson worker strike for 12-hour duty, overtime salary motahaldu uttarakhand news live : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने खाने में कीड़े मिलने और 8 घंटे की जगह 12 घंटे तक काम करने के बावजूद कम वेतन के गंभीर आरोप लगाए है। इतना ही नही बल्कि उन्होंने कंपनी के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल में करीब 500 महिला और पुरुष कर्मचारी 20,000 न्यूनतम वेतन और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर कंपनी के बाहर धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़े :Udham Singh Nagar news: उत्तराखण्ड में NIA की एंट्री, सितारगंज में जांचेगी आतंकी कनेक्शन

बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी बरेली रोड स्थित मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के गेट के बाहर जुटे कर्मचारियों ने बसो के खराब , रखरखाव नो ब्रेक सिस्टम और अमानवीय व्यवहार जैसा आरोप कंपनी पर लगाया है। महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पानी पीने और वॉशरूम जाने तक की दिक्कत होती है वहीं कई बार ज्यादा देर तक उनसे काम कराया जाता है। मामले ने तूल पकड़ा तो लालकुआं विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट मौके पर धरनास्थल पहुंचे जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की।

12 मांगो पर बनी सहमति ( haldwani news today)

इस दौरान प्रशासन की मध्यस्थता मे हुई वार्ता में 14 में से 12 मांगों पर सहमति बन गई है, जबकि वेतन से जुड़े दो मुद्दे अभी लंबित है जिन पर कर्मचारियों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।

यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली फर्जी आर्मी जवान गिरफ्तार युवती को प्रेमजाल में फंसा ब्लेकमेलिंग मांगे 1 लाख

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे ( Motherson Worker Strike Haldwani) 

हड़ताल पर बैठी करीब 500 महिला और पुरुष कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर आर्थिक शोषण और मनमानी का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काम ज्यादा करवाया जाता है, लेकिन बदले में वेतन और सुविधाएं उसके अनुरूप नहीं दी जा रही है। इसके अलावा महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि काम के दौरान उन्हें पानी पीने और वॉशरूम तक जाने के लिए रोक दिया जाता है। इसके साथ ही इंजीनियरों और प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है ,जिसे उन्होंने अमानवीय व्यवहार बताया है।

ओवरटाइम का पूरा भुगतान करने की मांग (overtime salary motahaldu uttarakhand news live) 

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में यह भी शामिल है ,कि हाल ही में निकाले गए उनके साथियों को तुरंत काम पर वापस लिया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि बिना ठोस कारण के कर्मचारियों को कंपनी से हटाया जा रहा है जिससे उनमें आक्रोश बढा है। कर्मचारियों ने बताया कि उनसे तय समय से कई ज्यादा काम कराया जाता है लेकिन उसके बदले उचित ओवर टाइम या पारिश्रमिक नहीं दिया जाता यही मुद्दा आंदोलन की बड़ी वजह बन गया है।

खाने मे मिल रहे कीड़े, 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम (haldwani latest news) 

प्रदर्शन में शामिल महिला कर्मचारियों ने कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि, खाने में दिक्कत है उन्हें खाना अच्छा नहीं मिलता, कभी चावल कच्चे होते हैं तो कभी उनमे कीड़े मकोड़े निकलते हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी 8 घंटे की होती है लेकिन उनसे 8.5 घंटे काम कराया जाता है। 6 से 2 की शिफ्ट में भी 15 मिनट एक्स्ट्रा काम लेते हैं और अगर कर्मचारी लेट पंच करें तो पैसा काट दिया जाता है।

यह भी पढ़े :Ramnagar news Today: रामनगर में दो नाबालिग छात्राएं दो छात्रों संग स्कूल ड्रेस में होटल से मिलीं

महिला कर्मचारियों ने छुट्टी को लेकर जताई परेशानी

महिला कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य और छुट्टी को लेकर भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि हमें मंथली प्रॉब्लम होती है लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी जाती बल्कि जबरदस्ती काम कराया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा अप्रैल से वेतन बढ़ाने के लिए नियम के बावजूद अब तक बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिसके कारण उनको खुद अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है।

14 में से 12 मांगे मानी गई

मदरसन फैक्ट्री के HR सुभाष तिवारी ने कर्मचारियों के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है ,कि उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। जिसमें कर्मचारियों की ओर से 14 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया था जिसमें 12 मांगों को मान लिया गया है। हालांकि वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह मामला सरकार के स्तर पर लंबित है। जैसे ही GO या नोटिफिकेशन जारी होगा तो तुरंत इसे लागू कर दिया जाएगा।

वेतन को लेकर कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

कर्मचारियों का कहना है कि बेसिक सैलरी 12500 है लेकिन कटौती के बाद उन्हें हाथ में सिर्फ 10 – 11,000 ही मिलते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनमें से अधिकतर लोग किराए में रहते हैं और इसी सैलरी से उनका घर चलता है लेकिन कंपनी उनकी स्थिति नहीं समझती है।

यह भी पढ़े :बधाई: चम्पावत के शगुन मुरारी ने आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में पाई AIR 34वीं रैंक बने उत्तराखण्ड टापर

दो माँगो पर अटका फैसला

बताते चले जिन दो मांगों पर फैसला लंबित है उनमें वेतन वृद्धि का मुद्दा मुख्य है जिस पर राज्य सरकार को निर्णय लेना है और 5 तथा 10 साल की सेवा के आधार पर सैलरी बढ़ोतरी उच्च प्रबंधन स्तर पर तय होना शामिल है। काम के घंटे और वेतन को लेकर लगे आरोपों पर उप श्रम आयुक्त कमल जोशी ने बताया कि श्रमिकों ने 12 घंटे ड्यूटी और कम वेतन भुगतान की बात कही लेकिन जांच और स्पष्टीकरण के बाद पाया गया कि मानकों के अनुसार उन्हें भुगतान किया जा रहा है। यहां तक की 8 घंटे से अधिक काम पर डबल रेट से ओवर टाइम दिया जाता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top