UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand congress News: उत्तराखण्ड में हुआ बड़ा खेला, कांग्रेस में शामिल हुए 6 दिग्गज नेता
1 min read
Uttarakhand Congress News: A big game has happened, 6 big leaders ex MLA rajkumar thakural Narayana Pal Bhimtal Arya Lakhan Singh Negi Gaurav Goyal Anuj Gupta have joined the Congress: कांग्रेस में ‘एंट्री’ तो हुई, लेकिन तस्वीरों ने खड़े कर दिए कई सवाल: 6 नेताओं की ज्वाइनिंग पर सियासी संकेत
Uttarakhand Congress News: A big game has happened, 6 big leaders ex MLA rajkumar thakural Narayana Pal Bhimtal Arya Lakhan Singh Negi Gaurav Goyal Anuj Gupta have joined the Congress: उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार का दिन हलचल भरा रहा, दिल्ली में एक साथ छह नेताओं ने पार्टी बदलते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह कदम उस दौर में आया है, जब हाल के महीनों में भाजपा लगातार कांग्रेस के नेताओं को अपने पाले में ला रही थी। ऐसे में इस ज्वाइनिंग को कांग्रेस की वापसी की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही कुछ तस्वीरें कई अनकहे सवाल भी छोड़ गईं।
दूसरी पंक्ति में दिखें दिग्गज BJP ex MLA rajkumar thakural Narayana Pal Bhimtal Arya Lakhan Singh Negi Gaurav Goyal Anuj Gupta have joined Congress party
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की शीर्ष राज्य नेतृत्व आगे की पंक्ति में नजर आई, जबकि नए शामिल हुए सभी नेता पीछे बैठे दिखे। सामने की कतार में प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और अन्य वरिष्ठ चेहरे मौजूद थे। दूसरी ओर, शनिवार को पार्टी में शामिल हुए रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल, सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल, उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, रुड़की विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व मेयर गौरव गोयल, मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी लाखन सिंह नेगी पीछे की पंक्ति में सीमित भूमिका में दिखाई दिए।
चेहरे बोले, लेकिन शब्द नहीं
ज्वाइनिंग जैसे मौके पर जहां आमतौर पर उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलती है, वहां इस कार्यक्रम की तस्वीरों में भावनाएं कुछ दबाव में नजर आईं। मंच पर मौजूद नेताओं के चेहरे अपेक्षाकृत गंभीर दिखे और नए सदस्यों की बॉडी लैंग्वेज भी औपचारिक अधिक लगी। हालांकि फोटो सेशन के दौरान सभी ने विजय का संकेत जरूर दिया, लेकिन माहौल में वह सहज उत्साह नहीं दिखा, जिसकी उम्मीद ऐसे राजनीतिक आयोजनों से की जाती है।
बिना शर्त शामिल होने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सभी नेताओं ने बिना किसी शर्त के कांग्रेस की सदस्यता ली है। इसका अर्थ यह भी निकाला जा रहा है कि फिलहाल टिकट या पद को लेकर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया है।
राजनीतिक समीकरणों का नया दौर
यह ज्वाइनिंग ऐसे समय में हुई है, जब राज्य की सियासत में दल-बदल एक सामान्य प्रवृत्ति बन चुकी है। दिलचस्प यह भी है कि वर्तमान सत्ता में शामिल कई मंत्री पहले कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़े रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जो नेता अब कांग्रेस में आए हैं, क्या उन्हें भविष्य में वही राजनीतिक महत्व मिल पाएगा, जैसा अन्य दल बदलकर सत्ता तक पहुंचे नेताओं को मिला है।
कैबिनेट विस्तार और सियासी टाइमिंग
कांग्रेस की ओर से यह भी संकेत दिया गया कि इन नेताओं की एंट्री से पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी थी, जिसके बीच हाल ही में राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। यह घटनाक्रम यह दिखाता है कि राज्य की राजनीति में अंदरखाने रणनीतियां लगातार बदल रही हैं और हर कदम का समय बेहद मायने रखता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand breaking news harish rawat: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लिया राजनीति से ब्रेक
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
