Connect with us
alt="729 new case found of uttarakhand covid19 latest update"

Home / हरिद्वार / उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 52 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1350 पार

हरिद्वार Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 52 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1350 पार

1 min read

Uttarakhand coronavirus update: राज्य में रविवार को सामने आए कोरोना संक्रमण के 52 न‌ए मामले, दो कोरोना संक्रमितों की हुई मौत..

उत्तराखण्ड में कोरोना का विस्फोट आज हरिद्वार जिले में देखने को मिला जहां रविवार रात आठ बजे तक 27 न‌ए मामले सामने आए। बात पूरे राज्य की करें तो रविवार को प्रदेश में 52 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी अब बढ़कर 1355 हो गई है जिनमें से 528 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राज्य में 814 एक्टिव केस है जबकि 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। रविवार को भी राज्य में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई जिनमें से एक देहरादून का वृद्ध आढ़ती था जबकि दूसरा वृद्ध व्यक्ति सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन (Uttarakhand coronavirus update) में बताया गया है कि आज राज्य में कोरोना के 52 न‌ए मामले सामने आए, जिनमें हरिद्वार जिले के 27 संक्रमितों के अलावा बागेश्वर में छः, चम्पावत में एक, देहरादून में तीन, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में दो-दो तथा टिहरी जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा देहरादून स्थित प्राइवेट लैब में भी 8 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पोजिटिव पाई गई है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: संस्थागत क्वारंटीन के नियमों का किया उल्लंघन, रिपोर्ट पोजिटिव आई तो मचा हड़कंप

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand coronavirus update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 73
बागेश्वर 06 33
चम्पावत 1 46
पिथौरागढ़ 44
चमोली 33
रूद्रप्रयाग 22
उत्तरकाशी 23
टिहरी गढ़वाल 03 121
पौड़ी गढ़वाल 43
नैनीताल 02 321
उधमसिंह नगर 02 90
हरिद्वार 27 135
देहरादून 03 292
प्राइवेट लैब 08 79
कुल 52 1355




यह भी पढ़ें- युवक ने लगाए ऋषभ पंत की मां और बहन पर गम्भीर आरोप, इंसाफ के लिए विभिन्न संस्थाओं को लिखा पत्र

Continue Reading

More in हरिद्वार

To Top