Connect with us
Haridwar news today: Kanwaria ajay returning from Haridwar with Ganga water shot haridwar firing.
Image : social media ( Haridwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: हरिद्वार गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए को मारी गोली, क्षेत्र में हड़कंप

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news today: हरिद्वार गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए को मारी गोली, क्षेत्र में हड़कंप

1 min read

Haridwar news today : गंगाजल लेकर नोएडा लौट रहे कांवड़िए पर घातक हमला, कावड़िए को मारी गोली, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Haridwar news today: Kanwaria ajay returning from Haridwar with Ganga water shot haridwar firing uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में उस दौरान हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने गंगाजल लेकर घर लौट रहे एक कांवडिए पर गोली मार दी। गोली लगते ही कावड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़े :Kurkure news today: कुरकूरे खाना पड़ा महंगा युवक की चली गई जिंदगी, परिवार में पसरा मातम

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा का रहने वाला अजय अपने साथियों के साथ बीते रविवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस नोएडा लौट रहा था। तभी रात अधिक होने के कारण कावड़ियों का दल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे विश्राम करने लगा। इस दौरान हाईवे के ऊपर बने पुल पर कुछ युवक शराब पी रहे थे जो शोर शराबा करते हुए गाली गलौज कर रहे थे।

कांवड़ियों ने युवकों को शोर ना मचाने को कहा ( haridwar news today)

कांवड़ियों ने युवकों को शोर ना मचाने की बात कही इसके बाद युवक और कावड़ियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक पुल से नीचे आए और आराम कर रहे कावड़ियों के पास धमककर पहुँचे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अजय के सीने से सटाकर गोली चला दी। हालांकि गोली अजय के कंधे पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा।

यह भी पढ़े :Chamoli bus accident: गौचर चमोली में बस ने महिला को रौंदा मौके पर ही चली गई जिंदगी

अस्पताल में चल रहा अजय का उपचार

गंभीर रूप से घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया गया ,जहां उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऋषिकेश एम्स सेंटर रेफर किया गया। गोली चलने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस प्रशासन को घटनास्थल से आरोपियों की एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जबकि 5 से 6 हमलावर अन्य बाइकों से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है अजय जिस दल के साथ यात्रा कर रहा था वह गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 221 लीटर गंगाजल की विशेष कावड़ यात्रा लेकर हरिद्वार से नोएडा जा रहा था जिसमें करीब 10 गौ सेवक शामिल थे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top