UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Uttarakhand pak connection: पाकिस्तान को 500 ₹ में ईमान बेचने वाली सोनम की सहेली पूजा गिरफ्तार
1 min read
Uttarakhand news today पाकिस्तान को 500 में ईमान बेचने वाले सोनम की सहेली भी गिरफ्तार, अमीर बनने की चाहत ने पहुंचा दिया जेल
Uttarakhand news today: haridwar Sonam friend Pooja also arrested pakistan ISI connection by jammu kashmir police uttarakhand pak connection breaking live: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बीते दिनों एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था, जहां की निवासी सोनम ने जम्मू कश्मीर के कुछ लोगों के साथ जुड़कर पाकिस्तान से करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन करवाया जिसका खुलासा होने पर पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी सोनम को हरिद्वार और अन्य लोगों को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया था। इसी बीच अब सोनम की सहेली पूजा को भी गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand voter list news: नेपाल से उत्तराखंड की बहू बनकर आई महिलाएं नहीं दे सकेंगी वोट
बता दें हरिद्वार जिले के रुड़की की टीचर सोनम पाकिस्तानियों के संपर्क में आने के कारण गिरफ्तार हुई थी। सोनम पाकिस्तान से आने वाली लाखों की रकम को आगे अन्य खातों में ट्रांसफर करने के जुर्म में पकड़ी गई। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी सोनम हर ट्रांजैक्शन के बदले ₹500 लेती थी जिसका खुलासा होने के बाद उसे आसफनगर मुरादनगर से दबोचा गया। पूनम के पास से सिम कार्ड एटीएम कार्ड लैपटॉप अन्य कई दस्तावेज बरामद किए गए जिसकी जांच में नया खुलासा हुआ और पूजा नाम की सोनम की सहेली भी जांच के दायरे में आई।
पूजा को भी दबोचा गया (haridwar news today)
सोनम की सहेली पूजा को भी आसफनगर कोटा मुरादनगर से दबोचा गया। सोनम की सहेली पूजा एमएससी की पढ़ाई कर रही है, वह एक कॉलेज में बच्चों को भी पढ़ा रही थी। इसी दौरान वह पूजा के संपर्क में आई और कॉलेज में पढ़ते समय दोनों की दोस्ती हुई दोनों एक दूसरे को हर बातें बताती थी। पाकिस्तान से कश्मीर के युवकों के माध्यम से करोड़ों रुपए के संदिग्ध ट्रांजैक्शन मामले में गिरफ्तार की गई पूजा की गिरफ्तारी अचानक नहीं हुई बल्कि इससे पहले इसी प्रकरण में सोनम को हिरासत में लिया गया था।
जाँच में सामने आया पूजा का नाम तो गहराया संदेह
पुलिस की शुरुआत जांच में जब पूजा का नाम सामने आया तो पिछले दिनों पुलिस प्रशासन को पूछताछ में कोई सबूत नहीं मिला, जिसके कारण पूजा को छोड़ दिया गया था। लेकिन पुलिस का संदेह पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ था। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ी तो मामले की अन्य परतें खुलने लगी। हालांकि पूजा को उस दौरान ऐसा लगने लगा था कि पुलिस का ध्यान अब उससे हट चुका है लेकिन पुलिस को पूजा के खिलाफ सबूत मिल चुके थे ,जिन्होंने पूजा की भूमिका को मामले में स्पष्ट किया और युवती की गिरफ्तारी की।
सोनम को हुआ लाखों का मुनाफा
सोनम ने काम के एवज मे 20 लाख रुपए से अधिक कमिशन हासिल किया। जांच में पता चला कि दूसरी आरोपी पूजा उमर के साथ मिलकर काफी समय से काम कर रही थी। कुछ समय बाद पूजा ने यह काम छोड़ दिया था लेकिन सोनम की बात पूजा ने उमर से करवाई थी। सूत्रों की माने तो 3 महीने पहले ही सोनम के कहने पर पूजा ने दोबारा काम शुरू किया था।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: पौड़ी मायके जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता
आर्थिक रूप से कमजोर हैं सोनम और पूजा, अमीर बनने की चाहत ने दोनों को धकेला दलदल में
बताते चले सोनम और पूजा दोनों साधारण तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती है। दोनों ने जल्दी पैसा कमाने की फिराक में पाकिस्तान से जुड़े कश्मीर के युवाओ के झांसे में आकर गलत कदम उठाया। दोनों पढ़ाई में अच्छी थी और कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान रखती थी। गांव वालों को उम्मीद की दोनों क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी लेकिन दोनों ने लालच में आकर गलत लोगों से संपर्क कर लिया।
