Connect with us
Haridwar news today: Haridwar ARTO Nikhil Sharma e-rickshaw ride driver charged a fare of ₹50 instead of ₹20 now strict action uttarakhand news live today
Image : social media ( Haridwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: हरिद्वार ARTO बैठे ई-रिक्शा में ड्राइवर ने ₹20 की जगह 50₹ लिया किराया

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news today: हरिद्वार ARTO बैठे ई-रिक्शा में ड्राइवर ने ₹20 की जगह 50₹ लिया किराया

1 min read

Haridwar news today : एआरटीओ कर रहे थे ई – रिक्शा की सवारी, ड्राइवर ने ₹20 की जगह वसूला ₹50 हो गया एक्शन

Haridwar news today: Haridwar ARTO Nikhil Sharma e-rickshaw ride driver charged a fare of ₹50 instead of ₹20 now strict action uttarakhand news live today : उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार जिले के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा चेकिंग पर निकले। इस दौरान वह सामान्य यात्री की तरह विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शाओं में सवार होकर सफर करने लगे। इस दौरान उन्हें तीन प्रकरण में ज्यादा किराया वसूलने और ओवरलोडिंग की बात सामने आई जिस पर उन्होंने कार्यवाही करते हुए तीन ई रिक्शा को सीज करवा दिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news hindi: उत्तराखण्ड 100 रूपए में बेच दी सरकारी जमीन अब 200 मकानों पर चलेगा बुल्डोजर

बता दें हरिद्वार जिले में एआरटीओ निखिल शर्मा साधारण व्यक्ति की तरह ई-रिक्शाओं की जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान पहले ई-रिक्शा में वह ऋषिकुल से शिवमूर्ति चौक तक दो यात्रियों के साथ पहुँचे। इतनी दूरी के लिए सामान्य किराया लगभग ₹20 था लेकिन चालक ने ₹50 वसूले। यात्रियों से अत्यधिक किराया वसूलने और नियमों का उल्लंघन करने के कारण ई-रिक्शा को तत्काल सीज किया गया। इसके बाद शिव मूर्ति चौक से भगत सिंह चौक तक किराया ₹30 की जगह 150 रुपए मांगा गया जिस पर इस ई रिक्शा को भी सीज किया गया।

यह भी पढ़े :Haldwani accident today: हल्द्वानी कैंटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की गई जिंदगी

ई रिक्शा चालक वसूल रहे थे अधिक किराया हो गया वाहन सीज (haridwar news today)

तीसरी प्रकरण में भगत सिंह चौक से शिवालिक नगर तक यात्रा के दौरान संबंधित चालक ने ज्यादा किराया वसूलने के साथ अधिक सवारी बैठाकर ओवरलोडिंग की। यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ को अत्यंत गंभीर मानते हुए आरोपी का ई-रिक्शा को भी सीज किया गया। एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने बताया कि शासन की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार ई-रिक्शा में सवारी से मिलकर अधिकतम 12 प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद कुछ ई रिक्शा चालक चार धाम यात्रियों और स्थानीय लोगों से अधिक किराया वसूल कर उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं जिन पर कार्यवाही हुई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top