Connect with us
alt="729 new case found of uttarakhand covid19 latest update"

Home / Uttarakhand / उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 24 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1550 पार

Uttarakhand Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 24 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1550 पार

1 min read

uttarakhand covid update: उत्तराखंड में बुधवार को सामने आए कोरोना के 24 न‌ए मामले, कुल आंकड़े पहुंचे 1550 पार, अब तक 53 फीसदी मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ…

राज्य में बुधवार को 24 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1562 पहुंच गई है। जिनमें से 831 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अर्थात राज्य में अब तक 53 फीसदी कोरोना संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं जबकि उत्तराखण्ड में अभी तक 15 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन (uttarakhand covid update) में बताया गया है कि बुधवार को राज्य में कोरोना के 24 न‌ए मामले मिले। जिनमें देहरादून जिले से पांच, नैनीताल जिले में छः, हरिद्वार जनपद में दो , तथा पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी के एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही बुधवार को टिहरी गढ़वाल जिले में दो तथा उधमसिंह नगर जिले में चार न‌ए कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि देहरादून स्थित प्राइवेट लैब में भी दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पोजिटिव आई है। राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले में जहां अब तक 223 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं वहीं राजधानी देहरादून के 403 तथा नैनीताल जिले के 334 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, राज्य में अब तक 15 संक्रमितों की हो चुकी मौत

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (uttarakhand covid update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 74
बागेश्वर 40
चम्पावत 48
पिथौरागढ़ 51
चमोली 34
रूद्रप्रयाग 01 29
उत्तरकाशी 01 25
टिहरी गढ़वाल 02 223
पौड़ी गढ़वाल 01 52
नैनीताल 06 334
उधमसिंह नगर 04 95
हरिद्वार 02 154
देहरादून 05 315
प्राइवेट लैब 02 88
कुल 24 1562




यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : कुमाऊं मंडल में जल्द खुलेगी एक और नई कोरोना टेस्टिंग लैब, आइसीएआर ने दी अनुमति

Continue Reading

More in Uttarakhand

To Top