Connect with us
Uttarakhand Dehradun breaking news live: 4 arrested including a history-sheeter in case of assault on Director Primary Education:
फोटो सोशल मीडिया Dehradun breaking news live

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun breaking news live: शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun breaking news live: शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार

1 min read

Uttarakhand Dehradun breaking news live: 4 arrested including a history-sheeter in case of assault on Director Primary Education: देहरादून: प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय हंगामा मामले में पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand Dehradun breaking news live: 4 arrested including a history-sheeter in case of assault on Director Primary Education: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां बीते शनिवार को प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में हुए हंगामे और तोड़फोड़ मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है।

वार्ता के दौरान बिगड़ा था माहौल

पुलिस के अनुसार 21 फरवरी को ननूरखेड़ा स्थित निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में एक बैठक के दौरान विवाद की स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है कि वार्ता के बीच कुछ लोग आक्रोशित हो गए और कार्यालय परिसर में कुर्सियां व अन्य सामान फेंककर तोड़फोड़ की। इस दौरान वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आईं, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

निदेशक की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद निदेशक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की गई और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की मदद से आरोपितों की पहचान की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें अरविंद पुण्डीर उर्फ कल्ली (नूनरखेड़ा), लक्ष्मण नवानी (शिवलोक कॉलोनी, लाडपुर), राकेश थपलियाल (तपोवन रोड, लाडपुर) और अक्षय राणा (सौंधोवाली) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों से पूछताछ जारी है और घटना में उनकी भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है।

आगे भी हो सकती है कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच अभी जारी है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो आगे और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया जा रहा है, ताकि सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा और कार्य व्यवस्था प्रभावित न हो। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला जांच के दायरे में है और अब सभी की नजर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें- Dehradun aaj ki news: प्राथमिक शिक्षा निदेशक पर मारपीट से आक्रोशित शिक्षक उतरे सड़क पर

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top