Connect with us
Uttarakhand: Dehradun Crime News Today Dehradun: Software Engineer Aakash Thrown Off Bridge by Robbers
Image : social media ( Dehradun Crime News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट, बदमाशों ने पुल से नीचे फेंका

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट, बदमाशों ने पुल से नीचे फेंका

1 min read

Dehradun Crime News Today: ड्यूटी से लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लुटेरों ने पुल से नीचे फेंका, रातभर पत्थरों के बीच लड़ता रहा जिंदगी की जंग…

Uttarakhand: Dehradun Crime News Today Dehradun: Software Engineer Aakash Thrown Off Bridge by Robbers: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून लगातार अपराधों का गढ़ बनती जा रही है, जहां पर आए दिन हत्या लूटपाट जैसे अपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर देहरादून से सामने आ रही है, जहां पर ड्यूटी से लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बदमाशों ने लूटपाट कर पुल से नीचे नदी मे फेंक दिया। वो तो गनीमत रही कि युवक की जिंदगी बच गई जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े :Champawat News: चंपावत कथित गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, कमल रावत और महिला मित्र गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के लक्ष्मण चौक कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय आकाश कुमार सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दरअसल आकाश की शिफ्ट शाम के 6:00 बजे से रात के 2:00 बजे तक होती है, बीते गुरुवार की रात सवा दो बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। घर जाने के लिए वह ऑनलाइन बाइक बुक करा रहे थे। तभी इस दौरान स्कूटर पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें जबरन स्कूटर पर बैठाकर ले गए।

लूटपाट कर पुल से नीचे फेंका आकाश को (dehradun news today) 

बदमाश आकाश को घंटाघर बिंदाल पुल और गढ़ी कैंट होते हुए जामुवाला मे पुल पर लेकर पहुंचे ,जहां पर उन्होंने आकाश को स्कूटर से नीचे उतारा व पंच से हमला किया। बदमाशों ने आकाश का बैग, 2 मोबाइल और पर्स जिसमें ₹700 थे उसे भी लूट लिया इसके बाद आकाश को पुल से नीचे नदी मे फेंक दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आकाश पर ऊपर से पत्थर मारे ताकि वह जिंदा न बच सके। लेकिन आकाश ने किसी तरह पुल के पिलर के पास छिपकर अपनी जान बचाई।

पुल से नीचे गिरने के कारण टूटी रीढ़ की हड्डी (Dehradun crime news latest) 

पुल से नीचे गिरने के कारण आकाश की रीढ की हड्डी फैक्चर हो गई। देर रात के अंधेरे में आकाश दर्द से तड़पते रहे जो खुद को घिसटते हुए थोड़ी खुली जगह पर ले आए, ताकि सुबह किसी राहगीर की नजर उन पर पड़ सके। शुक्रवार सुबह गश्त पर निकले सेना के तीन जवानों ने जब घायल आकाश की कराहने की आवाज सुनी, तो वे नीचे पहुंचे। चोटों के कारण आकाश उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे। जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के पिता आरोपियों पर केस दर्ज कराने के लिए प्रेम नगर थाने पहुंचे तो उन्हें वापस लौटा दिया गया।

यह भी पढ़े :CM Yogi Uttarakhand visit: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, पैतृक गांव पंचूर भी जाएंगे

पांच थाना क्षेत्रों से गुजरे बदमाश नहीं लगी किसी को भनक (Uttarakhand crime news) dehradun news today) 

आकाश ने बताया कि आरोपियों ने स्कूटर पर बैठाकर कई बार उसका मुंह दबाया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी जिससे वह घबरा गया। बताते चले बदमाश आकाश को लेकर करीब पांच थाना क्षेत्रों से गुजरे लेकिन किसी को इस बात की भनक नहीं लगी।

मोबाइल खोने का बहाना बनाकर मांगी मदद ( dehradun news ) 

बदमाशों ने मोबाइल खोने का बहाना बनाकर आकाश से मदद मांगी और जब आकाश ने अपना फोन देकर मदद करनी चाहिए तो कॉल नहीं लगी। बदमाशों ने कहा कि उनका फोन नेशविला रोड पर गिरा है और ढूंढने में मदद का दबाव बनाया। मना करने पर बदमाशों ने आकाश को जबरन स्कूटर पर बैठाया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़े :Tehri breaking news: टिहरी के घनसाली में गर्भवती महिला ने रास्ते में तोड़ा दम, उठे कई सवाल

प्रेम नगर थाने मे  नहीं की शिकायत दर्ज 

आकाश के पिता विनोद कुमार ने बताया कि वह केस दर्ज करने के लिए प्रेमनगर थाने पहुंचे थे ,जहां पर मौजूद दरोगा ने घटना की शुरुआत सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से शुरू होने का हवाला देते हुए उन्हें केस दर्ज करने के बजाय रायपुर थाने भेज दिया। SP सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रेमनगर थाने में पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आकाश का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है।

सुरक्षा दावों की खुली पोल

बदमाश सहस्रधारा क्रॉसिंग से आकाश को अगवा कर रायपुर थाना क्षेत्र, डालनवाला, शहर कोतवाली और कैंट कोतवाली क्षेत्र को पार करते हुए प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला तक बेखौफ घूमते रहे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने किसी भी स्थान पर उनकी चेकिंग नहीं की जिससे कहीं ना कहीं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े होते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top