Connect with us
Tehri breaking news utrakhand: Pregnant Woman Dies After Ambulance Delay in Tehri, ghansali
Image : सांकेतिक फोटो ( Tehri Breaking News)

Home / Tehri Garhwal / Tehri breaking news: टिहरी के घनसाली में गर्भवती महिला ने रास्ते में तोड़ा दम, उठे कई सवाल

Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS

Tehri breaking news: टिहरी के घनसाली में गर्भवती महिला ने रास्ते में तोड़ा दम, उठे कई सवाल

1 min read

Tehri Breaking News: एम्बुलेंस की देरी से गर्भवती महिला की मौत परिजनों में भारी आक्रोश

Tehri Breaking News| Uttarakhand Health News| Ambulance Delay Case Emergency Health Services| Government Hospital News| उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली किसी से छुपी नहीं है इसी से जुड़ी एक ह्रदय विदारक खबर टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक से सामने आ रही है। आपको बता दें कि पोखर गांव निवासी गर्भवती महिला आरती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस और बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण आरती की जान चली गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में शिक्षकों को ऑनलाइन मिलेगा अवकाश दफ्तर के चक्कर से राहत

(Uttarakhand Health System News)

जानकारी के अनुसार आरती की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

(Ambulance Delay Case)

आरोप है कि रेफर किए जाने के बावजूद 108 एम्बुलेंस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। इस दौरान परिजन लगातार एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे। पहाड़ी क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की धीमी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

(Pregnant Woman Death News)

एम्बुलेंस के पहुंचने के बाद आरती को ऋषिकेश एम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में नरेंद्रनगर के पास उनकी हालत और बिगड़ गई। इलाज मिलने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरती गर्भवती थीं और अपने पीछे एक छोटी मासूम बच्ची को छोड़ गई हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand School Timing Change: उत्तराखंड में बदला स्कूल का समय 1 बजे होगी छुट्टी

(Tehri Latest News)

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में आज भी समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में हो रही देरी कई जिंदगियों पर भारी पड़ रही है।

(Emergency Health Services Uttarakhand)

यह मामला एक बार फिर उत्तराखंड की पर्वतीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार को दूरदराज क्षेत्रों में एम्बुलेंस सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top