UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun missing student news: देहरादून माता-पिता ने डांटा तो घर छोड़कर वृंदावन चलें गया किशोर
1 min read
Dehradun missing student news: माता-पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो नाराज होकर किशोर पहुंचा वृंदावन
Dehradun missing student news: teenager left home and went to Vrindavan after being scolded by his parents Uttarakhand breaking today: पढ़ाई के लिए बच्चों को डांटना परिजनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, लेकिन अब यही जिम्मेदारी उनके बच्चे उनसे छिनने लगे हैं। अक्सर देखा जाता है कि परिजनों द्वारा जब बच्चों को डांटा जाता है तो वो घर छोड़कर तक भाग जाते हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है, जहां पर एक नाबालिक किशोर परिजनों से नाराज होकर घर से भागकर वृंदावन पहुंच गया।
यह भी पढ़े :Devprayag accident news today: देवप्रयाग नदी में गिरी पिकअप, 2 लापता रेस्क्यू जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के डोईवाला नुन्नावाला भानियावाला के निवासी राजीव चौधरी ने बीते 18 फरवरी को पुलिस प्रशासन को तहरीर दी। जिसमें राजीव ने बताया कि उनका 13 साल का बेटा हनु चौधरी घर पर बिना बताए कहीं चला गया है, जिस पर पुलिस प्रशासन की टीम ने गुमशुदा किशोर को ढूंढने के लिए टीम गठित की। इसके बाद किशोर को सीसीटीवी कैमरे की मदद से खोजा गया तो किशोर भानियावाला से एक ऑटो में बैठकर हरिद्वार जाता हुआ दिखाई दिया।
परिजनो से नाराज होकर किशोर पहुँचा वृंदावन ( dehradun news today)
कैमरे खंगालने के बाद किशोर की अंतिम लोकेशन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिली जिस पर पुलिस प्रशासन ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान जारी रखा। इस बीच बीते 20 फरवरी को लापता किशोर रेलवे स्टेशन पर घूमता हुआ दिखाई दिया जिस पर पुलिस प्रशासन की टीम ने उसे अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर हरिद्वार से ट्रेन में बैठकर वृंदावन चला गया था जहां भगवान के दर्शन करने के बाद वह वापस लौटा है। पुलिस प्रशासन की टीम ने उक्त किशोर को उसके परिजनों के पास सौंप दिया है।
