UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल
Devprayag accident news today: देवप्रयाग नदी में गिरी पिकअप, 2 लापता रेस्क्यू जारी
1 min read
devprayag accident news today: pickup fell into ditch river 2 missing till now rescue continue tehri garhwal uttarakhand breaking: देवप्रयाग के पास गंगा में समाई पिकअप, तड़के हुए हादसे में दो लापता; तेज बहाव के बीच रेस्क्यू जारी
devprayag accident news today: pickup fell into ditch river 2 missing till now rescue continue tehri garhwal uttarakhand breaking: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग से सामने आ रही है जहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया है कि देवप्रयाग से पहले चिलडांग क्षेत्र में सब्जियों से लदी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी ढलान पार करते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरी। घटना सुबह लगभग चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद से वाहन में सवार दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार पिकअप ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी और आगे कर्णप्रयाग तक माल पहुंचाया जाना था। बताया गया है कि जैसे ही पिकअप देवप्रयाग से पहले चिलडांग क्षेत्र में सैनिक होटल के समीप अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ा और वाहन सड़क किनारे बने पैराफिट तोड़कर खाई की ओर लुढ़कता हुआ नदी में समा गया। उस समय अंधेरा था और पहाड़ी मोड़ पर दृश्यता भी सीमित बताई जा रही है।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गंगा का बहाव तेज होने के कारण तलाश अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। गोताखोर नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च कर रहे हैं, जबकि किनारों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
पुलिस का कहना है कि वाहन में दो लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई है, हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने अधिक व्यक्तियों के होने की आशंका भी जताई है। प्रशासन फिलहाल आधिकारिक रूप से दो लोगों की तलाश की बात कह रहा है। वाहन के पंजीकरण विवरण और अन्य स्रोतों के माध्यम से सवारों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है।
हादसे के कई घंटे बाद भी न तो वाहन का पता चल सका है और न ही लापता व्यक्तियों का कोई सुराग मिला है। नदी का जलस्तर और धारा की तीव्रता राहत कार्य में बाधा बन रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और राजमार्ग पर यातायात सामान्य रखा गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है है कि रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगी जब तक लापता व्यक्तियों का पता नहीं चल जाता।
यह भी पढ़ें- Haldwani samachar today हल्द्वानी दोहरा हत्याकांड नशे में छीन ली लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े की जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
