Connect with us
Dehradun news live: sexual comments on fb post, threat to girl police arrest youth uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Dehradun news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news live: देहरादून पहले अश्लील टिप्पणी फिर धमकाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news live: देहरादून पहले अश्लील टिप्पणी फिर धमकाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read

Dehradun news live  : फेसबुक पर युवती पर की अश्लील टिप्पणी, विरोध करने पर चापड दिखाकर धमकाया..

Dehradun news live: sexual comments on fb post, threat to girl police arrest youth uttarakhand breaking news today  : सोशल मीडिया के फेसबुक इंस्टाग्राम जैसे विभिन्न प्लेटफार्म जहां एक ओर लोगों का जीवन जीना आसान बना रहे हैं ,वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसका दुरुपयोग भी कर रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है ,जहां पर फेसबुक पर प्रसारित पोस्ट पर एक युवक ने युवती पर अश्लील कमेंट किया। इतना ही नहीं बल्कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे चापड़ दिखाकर धमकाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand latest News : देहरादून में जूस वाले ने की बेहद शर्मनाक हरकत हुआ गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के राजीवनगर निवासी शिव सिंह रावत ने एक युवती की फेसबुक पोस्ट पर अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद युवती अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक का विरोध करने उसकी दुकान पर पहुंची तो युवक ने अभद्रता करते हुए उसे चापड़ दिखाया। युवती की ओर से कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज की गई लेकिन बावजूद इसके पुलिस हरकत में नहीं आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्रांद के पदाधिकारी पुलिस चौकी के बाहर पहुंचे जहां पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इतना ही नहीं बल्कि कार्यवाही न करने पर उन्होंने चौकी के बाहर धरना देने की बात कही। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवती सामाजिक कार्यकर्ता है जिसकी पोस्ट पर शिव सिंह रावत ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। बताते राजधानी देहरादून पहले ही अपराधों का हब बन चुकी है वहीं दूसरी ओर इस तरह से युवती व महिलाओं को खुलेआम धमकाना कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top