Connect with us
dehradun news live today: youth died due to electric shock current during wilds attack uttarakhand breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( dehradun news live today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news live today: देहरादून जानवर से बचने को पोल पर चढ़ा युवक, करंट लगने से गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news live today: देहरादून जानवर से बचने को पोल पर चढ़ा युवक, करंट लगने से गई जिंदगी

1 min read

dehradun news live today : वन्य जीव से बचने के लिए पोल पर चढे युवक को लगा करंट, चली गई जिंदगी…

dehradun news live today: youth died due to electric shock current during wilds attack uttarakhand breaking : उत्तराखंड में वन्य जीवों के हमले लगातार घातक साबित हो रहे हैं ,जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग जंगली जानवरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है ,जहां पर एक युवक की जंगली जानवर से बचने के चक्कर मे जिंदगी चली गई।

यह भी पढ़े :Rudraprayag current news today: रूद्रप्रयाग करंट लगने से महिला की गई जिंदगी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के डोईवाला लच्छीवाला में जीरो पॉइंट के पास बीते सोमवार की शाम उस दौरान हड़कंप मच गया , जब देहरादून हरिद्वार रेलवे ट्रैक के पास 30 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बताया जा रहा है कि युवक जंगली जानवर से बचने के चक्कर में रेलवे ट्रैक के विद्युत पोल पर चढ़ गया था ,जिसके कारण वो पोल पर चढ़ते ही करंट की चपेट में आकर जल गया। पोल के पास जलने के निशान भी मिले हैं। मृतक युवक की शिनाख्त पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top