Connect with us
Rudraprayag current news today: women vinita devi died due to electric shock guptkashi DM ordered inquiry uttarakhand live
Image : social media ( Rudraprayag current news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag current news today: रूद्रप्रयाग करंट लगने से महिला की गई जिंदगी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Rudraprayag current news today: रूद्रप्रयाग करंट लगने से महिला की गई जिंदगी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

1 min read

Rudraprayag current news today: पेड़ पर चढकर चारा पत्ती काट रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत, मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच

Rudraprayag current news today: women vinita devi died due to electric shock guptkashi DM ordered inquiry uttarakhand live : पहाड़ में महिलाओं का जीवन कितना संघर्षों भरा होता है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अक्सर महिलाएं पशुओं के लिए चारा पत्ती काटने के दौरान हादसों का शिकार तक हो जाती है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है, जहां पर पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गई महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं मृतका के परिजनो को गहरा सदमा लगा है।

यह भी पढ़े :Jageshwar almora news today: अल्मोड़ा लाइनमैन की गई जिंदगी शट-डाउन के बावजूद लगा करंट

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी के नाला वार्ड के ह्यून गांव की निवासी 40 वर्षीय विनीता देवी पत्नी कुशालानंद तिवारी बीते मंगलवार को मवेशियों के लिए चारा पत्ती काटने पेड़ पर चढ़ी हुई थी। तभी इस दौरान पेड़ के पास से गुजर रही 33 केवी सोनप्रयाग विद्युत लाइन की तारो के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो विनीता दरांती से पेड़ की टहनियों को काट रही थी तभी एक टहनी टूटकर हाई टेंशन लाइन में फंस गई जिसे हटाने के प्रयास में विनीता ने जैसे ही हाथ बढ़ाया तो वह करंट में झुलस गई।

करंट की चपेट मे आने से विनीता की मौत ( rudrapryag news today)

घटना को घटित होता देख ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने विद्युत विभाग को जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कराई तथा महिला को पेड़ से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतका महिला के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

मामले की होगी मजिस्ट्रियल जाँच

महिला की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच को लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वो दो दिन के भीतर मामले की विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच पूरी कर अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं। इस जाँच मे हादसे का कारण, हादसे के जिम्मेदार, भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपाय समेत मृतका के परिजनों को राहत सहायता उपलब्ध कराना भी शामिल किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top